फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime, police, karnal

ग्योंग गैंग के करीबी दो शूटरों ने चलाई थी शराब ठेकेदार पर गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
crime, police, karnal
करनाल सीआईए वन की टीम ने किये ठेकेदार को गोली मारने वाले बदमाश गिरफ्तार। - फोटो : Karnal
शराब ठेकेदार संजय उर्फ संजू राणा पर गोली चलाने वाले दोनों शूटर जोगिंदर सिंह ग्योंग के साथी निकले। वे शराब ठेकेदार संजू राणा के भी जानकार हैं। एक साल पहले 2019 में यह दोनों आरोपी शराब ठेकेदार संजू राणा के शराब के ठेके में हिस्सेदार थे। इस बार संजू राणा ने उन्हें शराब का ठेका नहीं दिया। रंजिश के चलते ही उन्होंने संजू राणा पर गोलियां बरसाई थीं। ये खुलासा एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने प्रेस वार्ता के दौरान किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन दोनों शूटरों का जोगिंद्र सिंह ग्योंग के साथ संपर्क है। पुलिस की सीआईए वन टीम ने दोनों शूटर आरोपी दीपू व जुगनू निवासी गांव राहड़ा असंध के साथ पंचकूला के कालका निवासी अमित को भी कर्णलेक से गिरफ्तार किया है। वे स्कॉर्पियो गाड़ी में चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। बता दें 19 जून को शराब ठेकेदार जींद के गांव मुआना निवासी संजू उर्फ संजय राणा अपने दोस्त बबली व हीरा के साथ नई क्रेटा कार में असंध से करनाल जा रहा था। जयसिंह पुरा गांव के बस अड्डे पर दोनों शूटरों ने पल्सर बाइक पर सवार संजू राणा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान उन्होेंने करीब 10 राउंड फायर किए गए। तीन गोली संजू राणा के पेट में लगी। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे करनाल शहर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां उसकी तबीयत में सुधार है। दोनों बदमाश 15 जून से शराब ठेकेदार संजू राणा की रेकी कर रहे थे।
विज्ञापन

पंजाब, चंडीगढ़ में भी मामले हैं दर्ज
एसपी ने बताया कि इन बदमाशों पर सफीदों में एक आढ़ती से फिरौती मांगने का एक मामला दर्ज है। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ हरियाणा सहित पंजाब चंडीगढ़ में पहले भी लूट, चोरी व मारपीट के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में पटियाला जेल में जोगिंद्र सिंह ग्योंग के साथ जेल में रहे थे दोनों
एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी जोगिंद्र सिंह ग्योंग के साथ कई वारदातों में शामिल थे। 2017 में यह दोनों बदमाश पटियाला जेल में जोगिंद्र सिंह ग्योंग के साथ जेल में बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed