फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime

एटीएम लूटने की कोशिश..

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
crime
इंद्री बस स्टैंड के पास चोरों ने देर रात दो एटीएम में सेंध लगाने की कोशिश की। पूरी तैयारी के साथ आए चोरों ने एटीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया। लेकिन वह काफी मशक्कत के बाद भी केश बॉंक्स नहीं खोल पाए। बड़ी बात यह है कि इन दोनों एटीएम बूथ पर गार्डों की तैनाती है। पुलिस पूछताछ में यह गार्ड घटना के समय कहा थे, इस बारे में पुलिस को नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन

एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक मेहता मार्किट में साथ ही हैं। चोर सबसे पहले एचडीएफसी बैंक में घुसे और एटीएम के केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरों की तार तोड़ दिए । उन्होंने एटीएम खोलने की कोशिश की। लेकिन कामयाब नहीं हो सके। चोर एटीएम के केबिन में लगे शीशे तोड़कर बैंक में जा घुसे। लेकिन वहां भी उनके हाथ नकदी नहीं लगी। एटीएम बूथ में पड़े खून से अंदाजा लगाया जा रहा है कि शीशा तोड़ते समय चोरों को चोट लग गई होगी। इसके बाद चोर आईसीआईसीआई के एटीएम में पहुंचे। लेकिन यहां भी एटीएम तोडने में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन

इंद्री एसएचओं सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दो बैंकों में एटीएम को तोड़ने की सूचना मिली है। बैंक के गार्डों से पूछताछ की जा रही है। दोनों एटीएम की केबिन में एफएसएल की टीम बुलाई गई। जिसने तथ्य के आधार पर जांच की। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है। जिसके आधार पर बदमाशों की शिनाख्त की जाएगी। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर ही पता चल सकेगा कि एटीएम से केश लूटने की दुस्साहस करने वाले चोर कौन कौन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed