फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime

रुपये के लेनदेन में युवक का गला रेता, बाइक और सामान भी लगे गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime
शहर की चौधरी कॉलोनी में मेयर के घर से करीब सौ कदम दूर रात को पैसे के लेनदेन में कुछ बदमाशों ने गढ़ी बीरबल गांव के एक युवक का गला रेतकर हत्या कर दी। बदमाश उसकी बाइक, मोबाइल, पर्स आदि लेकर फरार हो गये। खून से लथपथ युवक रात को ही जान बचाने के लिए पास ही स्थित बेरी के बाग में से भागा, लेकिन गंभीर चोट होने के कारण एक घर के बाहर ही गिर गया। उसके सिर और गर्दन से ज्यादा खून बहने से वह बोल नहीं पाया। रात करीब 11.40 पर स्थानीय महिला घर से बाहर निकली तो उसने घायल को देखा और सन्न रह गई। उसने अपने परिजनों को बताया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गई। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस की सीआईए सहित दो टीमें इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस युवक के पिता की शिकायत पर इस मामले को पैसे को लेनदेन से जोड़ रही है। पिता ने पुलिस को वह नंबर पर उपलब्ध करा दिया है, जिससे कुछ दिन पूर्व धमकी मिली थी। पुलिस ने केस दर्ज तक जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाक्स
भाई को रेलवे स्टेशन छोड़कर वापस आ रहा था युवक
गढ़ी बीरबल निवासी जीवानंद ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। उसके बड़े बेटा बलविंद्र चंडीगढ़ में एक प्राइवेट नौकरी करता है। बलविंद्र की पत्नी मेडिकल कालेज में दाखिल है और उसको बेटी हुई है। रात को उसका छोटा बेटा बालकिशन उर्फ रिंकू (27) रात को करीब 11 बजे अपने बड़े भाई को मेडिकल कॉलेज से रेलवे स्टेशन पर छोड़ने गया था। वह रेलवे स्टेशन से वापस आ रहा था, जैसे ही वह प्रेम प्लाजा होटल से ठंडी सड़क पर जाने वाली सड़क पर मुड़ा तो चौधरी कॉलोनी के पास अज्ञात युवकों ने उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। उसकी गर्दर पर चाकू के चार वार किया गए।
विज्ञापन

मोबाइल नंबर से दो दिन पहले आई थी धमकी
मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा बालकिशन उर्फ रिंकू फिलहाल यमुनानगर में प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था। दो साल पहले वह सोनीपत रहता था। रुपये के लेन देन को लेकर उसके पास दो दिन पहले एक मोबाइल नंबर से फोन आया था और उसे धमकी भी दी थी। इस इस एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि मामला पैसे लेन देन का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर को हुई मृतक की शिनाख्त
रात को युवक रिंकू ने दम तोड़ दिया था। उस दौरान उसकी शिनाख्त नहीं हुई थी। इसके बाद सोमवार दोपहर के समय उसकी शिनाख्त गढ़ी बीरबल निवासी रिंकू के नाम पर हुई। इसके बाद पुलिस मृतक के परिजनों को साथ लेकर घूमती रही। देर शाम पुलिस ने मामला दर्ज किया।
रात को डर गये थे बेरी वाले बाग निवासी
रामेश्वर ने बताया कि रात को वे सभी घर में सो रहे थे। उनके पड़ोस में रिश्तेदार आए हुए थे। तो उनकी मौसी रात को करीब 11.40 पर उठी तो उसने घर के बाहर देखा कि कोई पड़ा है। पहले तो उसने कोई जानवर सोचा, लेकिन जब वह उसके नजदीक गई तो देखा कि एक युवक खून से लथपथ बेहोश पड़ा हुआ है। उसने घर के अन्य सदस्यों को जगाया। सभी लोग उसे देखकर डर गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया और फिर एंबुलेंस को फोन किया। रात को पुलिस पीसीआर मौके पर आई और उसे घायल अवस्था में उठाकर अस्पताल लेकर गई लेकिन एंबुलेंस नहीं आई।
चौधरी कॉलोनी की सड़क पर नहीं है कैमरे व लाइट, खड़ी रहती है गाड़ियां
कालोनी निवासी रामेश्वर ने बताया कि जिस सड़क पर यह वारदात हुई है। वहां पर न तो लाइट है और न ही कोई सीसीटीवी कैमरा है। रात को वहां अनेकों गाड़ियां खड़ी होती है। गाड़ियों में लोग शराब पीते हैं और अन्य गलत काम भी करते हैं।

मृतक के परिजनों ने पैसे के लेन देन को लेकर कुछ संकेत दिए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है। संभावना है कि जल्द ही बदमाशों को काबू कर लिया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। -सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed