फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime

एनडीआरआई के प्रोडक्शन इंचार्ज को सस्पेंड कर बैठाई जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
crime
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के प्रोडक्शन इंचार्ज सुरेंद्र सिंह को सस्पेंड कर विभाग ने जांच बैठा दी है। विभाग ने उस पर लोगों को मिलावटी दुग्ध पदार्थ बनाने का प्रशिक्षण देने का आरोप लगाया है। विभाग के अनुसार वह मिलावटी दुग्ध पदार्थ बनाने में इतना एक्सपर्ट था कि उसने फार्मूला बेचने का काम शुरू कर दिया। देश के विभिन्न शहरों से लोग उसके पास मिलावटी दूध पदार्थ बनाने का प्रशिक्षण लेने लगे। संस्थान को जब पता चला तो उसे सस्पेंड कर दिया। अब इस मामले में संस्थान ने विशेष कमेटी बैठाई है। यह कमेटी आगामी निर्णय लेगी। यूट्यूब पर जारी एक वीडियो में सुरेंद्र सिंह की करतूत का खुलासा हुआ है। इसमें वह केमिकल से दुग्ध पदार्थ बनाने का प्रशिक्षण दे रहा है। यह भी गारंटी दे रहा है कि सैंपलिंग में यह पदार्थ फेल नहीं होंगे।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह के तार कहां-कहां तक जुड़े हैं यह भी पता नहीं चल पा रहा। उसने एक टीम को केमिकल लेने के लिए मेवात लिए के पुन्हाना में भेजा। उसके बाद टीम करनाल पहुंची और एक दुकान में गुप्त ठिकाने पर सुरेंद्र ने उन्हें पूरी विधि बताई। इसकी एवज में उसने पैसे मांगे। स्प्रेटा दूध में क्रीम निकालकर 400 रुपये किलो क्रीम बेचने की वह सलाह दे रहा है। स्प्रेटा दूध में चूना कट्टी, रिफाइंड व अन्य केमिकल मिलाकर पनीर व दुग्ध पदार्थ बनाने की ट्रेनिंग देता है। फिलहाल वह भूमिगत चल रहा है। संस्थान के वैज्ञानिक इसे गंभीर अपराध मान रहे हैं। अब सोचने की बात यह है कि सुरेंद्र सिंह ने देश में किस-किस शहर के व्यक्ति को ट्रेनिंग दी और कहां-कहां लोगों को जहरीला दुग्ध उत्पाद बांटा जा रहा है, यह खुलासा अभी नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed