फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime

50 फीट गहरे बोरवेल में बच्ची गिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
crime
हरीसिंह पूरा गांव में रविवार दोपहर तीन बजे एक पांच वर्षीय बच्ची खेलते समय घर के पास खुले पड़े करीब 50 फीट गहरे बोरवेल भी गिर गई । कई घंटों की तलाश के बाद परिजनों को यह मालूम हुआ कि बच्ची बोरवेल में गिरी हुई है । इस सूचना पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बोरवेल में मोबाइल डालकर वीडियो रिकार्डिंग की उसी के बाद यह पता चला कि बच्ची बोरवेल में गिरी हुई है । इस हादसे की सूचना मिलते ही डीसी विनय प्रताप सिंह, एसपी सुरेंद्र भौरिया, एसडीएम गौरव कुमार, डीएसपी रामदत्त और विधायक हरविंदर कल्याण सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए ।
विज्ञापन

रविवार देर रात करीब नौ बजे गांव हरीसिंह पूरा के पांच ग्रामीण सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार के घर पहुंचे और उन्हें बताया कि गांव के शमशान वाले रास्ते पर खुले पड़े एक बोरवेल में बच्ची गिर गई है। सरपंच नरेश कुमार ने यह जानकारी तुरंत बीडीपीओ और घरौंडा पुलिस को दी । बोरवेल के गिरी बच्ची शिवानी की उम्र करीब पांच वर्ष बताई जा रही है । बच्ची के परिजनों ने बताया कि दोपहर के बाद से बच्ची गायब थी । कई घंटों तक तलाश करने के बाद भी जब परिजनों को बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने घर के पास खुले पड़े बोरवेल में देखा। प्रशासन के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने एक रस्सी पर मोबाइल बांध कर बोरवेल में नीचे उतारा । मोबाइल रिकॉर्डिंग में ग्रामीणों ने देखा कि शिवानी बोरवेल में गिरी हुई है । रात करीब साढ़े नो बजे पुलिस की पीसीआर और कानूनगो रोहताश, पटवारी शिवप्रकाश गांव में पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी करने के बाद उन्होंने यह जानकारी उच्च अधिकारियों को दी । घटनास्थल पर पहुंचे मार्किट कमेटी के अध्यक्ष रमेश बैरागी ने बताया कि डीसी करनाल विनय प्रताप ने बच्ची को रेस्क्यू करने के लिए दिल्ली संपर्क किया है । दिल्ली से स्पेशल बचाव दल गांव में आकर अपना कार्य करेगा । बचाव कार्य में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए जेसीबी मशीनों व अन्य साधनों को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed