फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime

नकली नोट से तेल डलवाने वाले युवक को पंप के कर्मचारी ने पीछा कर पकड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
crime
एग्रो पेट्रोल पंप पर तमिलनाडु के एक युवक द्वारा मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाकर 500 रुपये के नकली नोट देकर फरार होने में असफल रहा। युवक को पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने पीछा कर मूनक स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर दोबारा मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाते पकड़ लिया और आरोपी को पुलिस के पास ले गया। उधर बल्ला चौकी पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना और आरोपी की सूचना से मना किया है। बल्ला पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी संदीप ने बताया कि एक युवक मोटरसाइकिल में 350 रुपये का पेट्रोल डलवाकर 500 रुपये का नकली नोट देकर फरार हो गया। नकली नोट की पहचान होने पर कर्मचारियों ने नकली नोट देने वाले युवक का पीछा कर मूनक पेट्रोल पंप से भी 500 रुपये का नकली नोट देकर तेल डलवाते रंगे हाथों पकड़ लिया। नकली नोट चलाने वाले युवक की पहचान तमिलनाडु निवासी प्रेमराज के रूप में हुई है। जब उन्होंने प्रेमराज से बातचीत की तो जवाब में बताया कि वह गत 15 दिनों से रिफाइनरी में एक ठेकेदार के पास बतौर मैकेनिक हेल्पर के रूप में कार्य कर रहा है। अपनी बीमार मां के इलाज के लिये पानीपत के रहने वाले एक व्यक्ति से 300 रुपये में 500-500 रुपये के नकली नोट लेकर आया था जिसे वह पेट्रोल पंपों पर तेल डलवाकर चला रहा था। मोटरसाइकिल की टंकी से पेट्रोल निकाल कर बाजार में कम रेट पर बेच देता था। इसके अलावा उक्त युवक के पास नेपाल की करेंसी भी मिली है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप की ऐसी कोई घटना की सूचना पुलिस के पास नहीं है और न ही पुलिस के पास कोई किसी आरोपी को लेकर आया है। यदि ऐसा कोई मामला होगा तो उसकी उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सूरजभान, चौकी इंचार्ज बल्ला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed