{"_id":"5dbb91178ebc3e93dc481701","slug":"crime-karnal-news-knl1016014","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर करने गए युवक का रेलवे पुल के नीचे मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैर करने गए युवक का रेलवे पुल के नीचे मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह सैर करने गया रामनगर निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का शव कैथल रेलवे पुल के नीचे मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही छात्र की मौत के कारणों को पता चल पायेगा। इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
सैर करने का था तीसरा दिन
राम नगर निवासी मृतक के चचेरे भाई शमिंद्र ने बताया कि उसके चाचा का लड़का रमनप्रीत 19 वर्षीय सेक्टर-14 पंडित चिरंजी लाल कॉलेज में पढ़ता था। वह सुबह करीब पौने पांच बजे घर से सैर करने के लिये निकला था। उसका मोबाइल भी घर ही था। आज उसका सैर करने का तीसरा दिन था। जब वह सैर करने के बाद सुबह नौ बजे तक घर नहीं पहुंचा तो वे सब उसे तलाशने के लिये घर से निकले तो उसका शव कैथल रेलवे पुल के नीचे मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रमनप्रीत की किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नहीं थी।
बहन का इकलौता भाई था रमन
रमनप्रित दो भाई बहन थे। रमन से छोटी उसकी एक बहन है। उसके पिता कुलवंत सिंह फर्नीचर का काम करते हैं। वह घर के सबका लाडला था। उसकी मौत की सूचना मिलने पर माता पिता का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पिता ने अपने बेटे के लिये अनेकों सपने सजाये हुए थे जो उसके साथ ही चले गये।
विज्ञापन
मृतक रमनप्रीत का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करा दिया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। मामले की जांच की जा रही है। - भारत भूषण, जांच अधिकारी, राम नगर थाना।