फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime

अठारह हजार रुपये ने आठ लाख का कर्जदार बना दिया

Mon, 10 Feb 2014 01:00 AM IST
कैथल
कैथल Updated Mon, 10 Feb 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
बीए द्वितीय वर्ष का छात्र अपने दोस्त से लिए 18 रुपये चुकाने के चक्कर में फाइनेंसरों के जाल में फंस गया। उसके ऊपर आठ लाख रुपये का कर्ज बन गया। परेशान छात्र घर से लापता हो गया है। परिजनों ने बेटे का कर्ज चुका भी दिया है और पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सीआईए-2 को सौंपी गई है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सीआईए-2 प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि लिटिल फ्लॉवर स्कूल में पढ़ा रहे राजौरी गार्डन निवासी जोसेफ फ्रांसिस ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसका बेटा एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी में द्वितीय वर्ष में पढ़ रहा है। उसने अपने एक दोस्त से 18 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके बाद उस दोस्त के साथ उसकी कहासुनी हो गई जिस कारण उसने एक फाइनेंसर से पैसे उधार लेने का फैसला किया लेकिन उसके दोस्त ने देरी होने पर 1000 रुपये प्रति दिन के हिसाब से ब्याज की राशि वसूली। इस कारण फाइनेंसर से राशि मिलने तक उसके बेटे अलेक्स पर 40,000 रुपये कर्ज बन गया। उसके बेटे ने 40000 रुपये देकर उसका कर्ज चुका दिया लेकिन उसे फाइनसेंरों को 75 हजार रुपये चुकाने पड़े।  75 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए उसके बेटे को किसी दूसरे फाइनेंसर से मिलवा दिया गया जिस कारण उसका बेटा फाइनेंसरों के चक्कर में उलझता चला गया। उसके बेटे ने सभी को करीब आठ लाख रुपये की राशि दे दी।
विज्ञापन


सारी बात का पता चलने पर जोसेफ ने फाइनेंसरों से कहा कि वे उसके बेटे को पैसा न दें। इसके बावजूद फाइनेंसरों ने कागजातों पर हस्ताक्षर करवाकर उन्हें बताया कि आठ लाख रुपये का कर्ज बकाया है। कर्ज न चुका पाने के कारण उनका बेटा भी कई माह से लापता है जिस कारण मजबूरन उन्हें अब पुलिस को सूचित करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग फंसे

जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस ने जोसेफ की शिकायत पर हरीश चहल, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप बालू, प्रदीप कुमार सीवन गेट, अशोक कुमार निवासी नेहरू गार्डन कालोनी व पिहोवा चौक पर इंटरनेट कैफे संचालक रविश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि इन सभी फाइनेंसरों का यह एक ही गिरोह है। पुलिस द्वारा सभी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed