फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   crime

गला घुटने से हुई थी मौत, हत्या का केस दर्ज

Thu, 06 Feb 2014 11:54 PM IST
कैथल
कैथल Updated Thu, 06 Feb 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
दो फरवरी की रात को रजनी कॉलोनी स्थित एक दुकान में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने अब हत्या के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो फरवरी की रात को रजनी कॉलोनी में एक दुकान में निशक्त युवक दीपक कुमार का शव मिला था।
विज्ञापन


वह इसी कॉलोनी की एक दुकान में रहता था और एक दुकान को किराए पर दिया था। उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई कर दी थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने मौत का कारण गला घुटना बताया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद मृतक के बहनोई ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत में चीका निवासी सुभाष चंद ने बताया कि उसके साले दीपक कुमार की अज्ञात लोगों ने गला घोटकर हत्या की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। थाना शहर प्रभारी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि पूर्व में धारा 174 के तहत की गई कार्रवाई को अब हत्या के मामले में तब्दील किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। मृतक निशक्त था और दुकान में ही रहता था। एक दुकान को किराए पर दिया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed