फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Court clerk dies after being hit by Shatabdi

Karnal News: शताब्दी की चपेट में आने से कोर्ट क्लर्क की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Court clerk dies after being hit by Shatabdi
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रेलवे स्टेशन पर वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से न्यायालय में कार्यरत एक क्लर्क की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब क्लर्क ट्रेन से प्लेटफाॅर्म के बजाए पटरी की ओर उतर गया और दूसरे ट्रैक पर तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया।
उसे बचाने के चक्कर में एक युवक भी घायल हो गया। मृतक की पहचान कुष्ण कुमार (41) के रूप में हुई है। जो इंद्री कोर्ट में क्लर्क के तौर पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार दिल्ली से करनाल शान ए पंजाब ट्रेन में सवार होकर आया। करीब साढ़े आठ बजे ट्रेन प्लेटफॅार्म नंबर दो पर रुकी।
विज्ञापन

शॉर्टकट के चक्कर में कृष्ण कुमार प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर उतरने के बजाए प्लेटफार्म नंबर एक की ओर पटरी साइड पर उतर गया। तभी अंबाला की ओर से आ रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले तरावड़ी में महिला की हुई थी मौत ः बुधवार शाम तरावड़ी स्टेशन पर रेलवे लाइन पार करते हुए एक बुजुर्ग महिला की भी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। महिला की पहचान डोडूवा की रेखा के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थी। बुधवार शाम घर से निकली तो गुरुद्वारा पहुंच गई। यहां से लंगर लेने के बाद रेलवे स्टेशन पर पटरी पर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed