फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Couple cheated of Rs 8.82 lakh in the name of sending it to Canada

Karnal News: कनाडा भेजने के नाम पर दंपती से 8.82 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Couple cheated of Rs 8.82 lakh in the name of sending it to Canada
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। एक इमीग्रेशन सेंटर के संचालक व उसके सहयोगियों ने स्टडी वीजा पर दंपती को कनाडा भेजने के नाम पर 8.82 लाख रुपये हड़प लिए। करीब एक साल बीत जाने के बावजूद आरोपियों ने दंपती को न तो विदेश भेजा और न ही रुपये लौटाए।

रसूलपुर खुर्द गांव निवासी सोनू उर्फ सुरेंद्र ने सेक्टर-32 थाना पुलिस को बताया कि उसने व उसकी पत्नी को कनाडा के स्टडी वीजा के लिए अमित मल्होत्रा, विनु मल्होत्रा, कर्ण सिंह व बरखा से ग्लोबल वे इमीग्रेशन सर्विस सेक्टर-आठ करनाल पर जाकर संपर्क किया। जिन्होंने उनसे फीस के नाम पर आठ लाख 82 हजार 550 रुपये जून 2023 में लिए थे। उसके बाद उन्होंने उससे कहा कि सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद डेढ़ माह के अंदर उसका व उसकी पत्नी का वीजा आ जाएगा लेकिन एक साल का समय बीतने के बाद भी न तो आरोपियों ने उसकी फीस वापस की और न ही उसका वीजा लगवाया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने अपनी फाइल आरोपियों से ले ली लेकिन आरोपी उसके रुपये देने में आनाकानी कर रहे हैं। वह 30-40 बार उनके कार्यालय के चक्कर लगा चुका है लेकिन फायदा नहीं हुआ। आरोपियों ने उसे कहा कि उसकी पुलिस के बड़े अधिकारियों से जान-पहचान है वे उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। पुलिस ने पीड़ित दंपती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed