फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   cought fire

करनाल: लिबर्टी शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान राख

Tue, 21 Feb 2023 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 21 Feb 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
cought fire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन। गांव झिवरहेड़ी रोड स्थित लिबर्टी के शोरूम में यूपीएस में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से 1.80 लाख रुपये की नगदी सहित लाखों रुपये के जूते-चप्पल व अन्य कीमती सामान जल गया।
घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे की है। बसताड़ा टोल प्लाजा के समीप लिबर्टी शोरूम को सुबह जैसे ही कर्मचारियों ने खोला तो उसमें से धुआं उठ रहा था। कर्मचारियों ने अंदर जाकर शोरूम में रखे फायर सिलिंडर से आग बुझाने का प्रयास किया मगर आग की लपटें तेज थी। काफी मशक्कत के बाद भी आग नहीं बुझी और वह बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। लिबर्टी कर्मचारियों के अनुसार काउंटर के अंदर करीब एक लाख अस्सी हजार रुपए की नकदी रखी थी। जो कि जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच करने में जुट गई। शोरूम में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लिबर्टी शूज के प्रबंधक शम्मी बंसल ने बताया कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबन थाना प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि लिबर्टी के शोरूम में आग लगाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed