फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   cought fire in factory, one died

पटाखा फैक्ट्री में आग, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
cought fire in factory, one died
कुंजपुरा से मुगलमाजरा रोड स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक हुए धमाके से फैक्ट्री की छत उड़ गई। धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक बच्चा झुलस गया। आनन-फानन मेें पुलिस और चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची जिससे आग पर काबू पाया गया। घटना के दौरान दस कर्मचारी काम कर रहे थे, अचानक कमरे में हुए धमाके के बाद सभी बाहर की तरफ दौड़ पड़े और बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

विनायक नाम से बनी इस पटाखा फैक्ट्री में शाम करीब 6.30 बजे अचानक धमाके की आवाज आई। आवाज इतनी तेज थी कि एक किलोमीटर तक गूंज सुनाई दी। खेतों में काम करने वाले व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुुंचे तो फैक्ट्री में आग लगी थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के बाद धमाके में झुलसे लोगों को बाहर निकाला। जिसमें बिहार निवासी विनोद पासवान की मौत हो चुकी थी, जबकि एक बच्चा प्रतीक निवासी कुंजपुरा झुलसा हुआ था। दोनों को मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां पर बच्चे का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर कुंजपुरा थाना प्रभारी गौरव कुमार, सदर थाना प्रभारी बलजीत और डीएसपी घरौंडा रामदत्त मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी परिजनों के बयान लिये जाने हैं। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed