फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Corporation, fire brigade personnel hunger strike

Karnal News: निगम, दमकल कर्मियों ने की कर्मिक भूख हड़ताल

Tue, 28 Mar 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 28 Mar 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Corporation, fire brigade personnel hunger strike
नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर निगम व दमकल कर्मियों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। क्रमिक भूख हड़ताल चार अप्रैल तक जारी रहेगी। इसमें सोमवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित दमकल केंद्र सहित नगर निगम के यमुनानगर व जगाधरी कार्यालयों पर कर्मचारियों ने धरना दिया। साथ ही मांगों के समर्थन में सरकार विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरनों की अगुवाई वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार धारीवाल, प्रधान विक्की पारचा व रिंकू कुमार ने की। पहले दिन प्रदीप कुमार, पवन मसीह, शेर सिंह, विनोद कुमार, रविंद्र कुमार भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान राज्य महासचिव मांगेराम, मुख्य संगठनकर्ता गुलशन भारद्वाज व एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सौदे कर्मचारियों को संबोधित किया। बताया कि सरकार की नीतियों से आहत प्रदेश के पालिकाओं, परिषदों व निगमों के 40 हजार सफाई कर्मियों ने अक्टूबर में 11 दिन की हड़ताल की थी। इसके बाद सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों से बात कर उनकी मांगों पर सहमति जताई, पर सरकार अब मानी गई मांगों को लागू करने में टालमटोल कर रही है।
विज्ञापन

इस कारण मजबूर होकर 27 मार्च से 4 अप्रैल तक कर्मचारियों को क्रमिक भूख हड़ताल करनी पड़ रही है। इस दौरान राजकुमार ससोली, पपला, बलदीप, रमन, श्रीकांत, रमेश, जीतो, कमलेश ने भी संबोधित किया। मौके पर जिला प्रधान प्रवेश परोचा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से सोमनाथ, जोत सिंह, सीटू से रामकुमार कांबोज, बिजली निगम के कर्मचारी संगठन से सतीश जांगड़ा, पवन हांडा, विक्रम कांबोज, पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी संगठन से किशोर कुमार, पब्लिक हेल्थ के कर्मचारी संगठन से प्रेम प्रकाश, अमित दुआ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed