फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Corporation conducted cleanliness drive, cleaned vacant plots and markets

Karnal News: निगम ने चलाया सफाई अभियान, खाली प्लाॅटों व बाजारों को किया साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Corporation conducted cleanliness drive, cleaned vacant plots and markets
मीराबाई बाजार में सफाई करते सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
यमुनानगर। शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नगर निगम की ओर से सोमवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह सफाई अभियान 27 नवंबर तक जारी रहेगा। अभियान के तहत खाली प्लाॅटों, मुख्य मार्गाें, बाजारों की सफाई की जाएगी। सोमवार को नगर निगम ने मीरा बाई बाजार, रेलवे रोड समेत शहर की विभिन्न सड़कों व गलियों की सफाई की। खाली प्लाॅटों की सफाई कर उनके मालिकों को चारदीवारी करवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर वार्ड 1 से 7 तक सीएसआई हरजीत सिंह, वार्ड 8 से 15 तक सीएसआई अनिल नैन, वार्ड 16 से 22 तक सीएसआई विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पहले दो दिन निगम की टीमें खाली प्लाॅटों का सर्वेक्षण करेंगी। खाली प्लाॅटों की सफाई करने का खर्च उनके मालिकों से वहन किया जाएगा और उन्हें नोटिस दिया जाएगा। अभियान के दौरान निगम की टीमों ने तीनों जोन में मुख्य बाजारों और खाली प्लॉटों की सफाई की। निगम आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाकर खाली प्लाॅटों की सफाई करें। प्लाॅट मालिकों को नोटिस दें। सभी बाजारों, मुख्य मार्गों की सफाई करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर निगम ने खाली प्लाॅटों का सर्वे शुरू कर दिया है। इसके लिए संबंधित सीएसआई के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं। निगम की टीमों को जो प्लाॅट बिना चारदीवारी के गंदगी से भरे हुए मिलेंगे, उनके मालिकों के खिलाफ हरियाणा नगर निगम अधिनियम के तहत नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के 22 वार्डाें में विभिन्न कॉलोनियों व मोहल्लों में बड़ी संख्या में अब भी खाली प्लाॅट हैं।

मीराबाई बाजार में सफाई करते सफाई कर्मचारी। संवाद

मीराबाई बाजार में सफाई करते सफाई कर्मचारी। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed