फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Corona's increasing speed, vaccine over, people worried

Karnal News: कोरोना की बढ़ रही रफ्तार, वैक्सीन खत्म, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Corona's increasing speed, vaccine over, people worried
जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, प्रदेश सरकार भी कोरोना को लेकर मास्क पहनने की एडवाइजरी जारी कर चुकी है। कोरोना के खतरे के बीच जिले में वैक्सीन ही खत्म हो गई है। वैक्सीन कब आएगी इसके बारे में फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी नहीं है। सिविल सर्जन की तरफ से मुख्यालय में वैक्सीन की डिमांड भेजी गई है लेकिन अभी तक वैक्सीन भेजने को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। वैक्सीन न होने से लोग परेशान हैं। रोजाना सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं लेकिन निराश होकर वापस लौट जाते हैं।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते केस का आंकड़ा जिले में 40 तक पहुंच गया था। अब रोजाना ही कोरोना के केस मिल रहे हैं। रविवार को कोरोना पॉजिटिव दो केस मिले, वहीं दो लोग कोरोना को हराकर ठीक भी हुए। जबकि गत सप्ताह कोरोना से एक महिला की मौत भी हो चुकी है। जिले में 2020 से अब तक 32941 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इस वक्त स्वास्थ्य विभाग के पास लोगों के लिए वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं है। फरवरी माह में कोवीशील्ड खत्म हो गई थी। अब कोवैक्सीन भी खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन

सबसे अधिक समस्या 12 से 14 वर्ष के किशोरों के लिए हैं। उनको लगाई जाने वाली कॉर्बोवैक्स की सप्लाई कई महीने से नहीं हुई। जिस कारण सभी किशोरों का अब तक टीकाकरण नहीं हो सका। विदेश जाने वालों के लिए कोरोनारोधी वैक्सीन अनिवार्य की गई है। इसमें भी केवल कोवीशील्ड को ही मान्य किया गया है। कोवैक्सीन विदेश यात्रा के लिए मान्य नहीं है। ऐसे में लोग कोवीशील्ड की डोज का पूरा कोर्स कर रहे हैं। इसके बाद ही उन्हें सर्टिफिकेट मिल रहा है। दिसंबर माह में स्वास्थ्य विभाग को कोवीशील्ड की 1400 डोज मिली थी। इनमें से देहात के केंद्रों पर भी वैक्सीन भिजवाई गई, लेकिन लोग टीकाकरण के लिए नहीं पहुंचे। शेष बची 100 डोज फरवरी माह में एक्सपायर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन खत्म हो गई थी। इसके लिए मुख्यालय में डिमांड भेजी गई थी। जैसे ही वैक्सीन आएगी लोगों को लगानी शुरू कर देंगे।
- डॉ. मंजीत सिंह सिविल सर्जन



पात्र रजिस्टर्ड पहली डोज दूसरी डोज बूस्टर डोज
18 से 44 वर्ष 607341 613401 543513 24824
45 से 59 वर्ष 202447 200529 194324 15058
60 वर्ष से अधिक 134965 137638 134163 23710
15 से 17 वर्ष 70900 49201 37139
12 से 14 वर्ष 44610 25130 15418
तारीख सैंपल केस
29 मार्च 89 5
30 मार्च 85 8
31 मार्च 86 10
01 अप्रैल 97 0
02 अप्रैल 98 13
03 अप्रैल 175 7
04 अप्रैल 102 9
05 अप्रैल 85 13
06 अप्रैल 155 7
07 अप्रैल 196 10
08 अप्रैल 296 16
09 अप्रैल 187 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed