फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Corona test will be done only on the request of the patient

Karnal News: मरीज के कहने पर ही होगी कोरोना की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Corona test will be done only on the request of the patient
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में अब मरीजों के कहने पर ही कोरोना की जांच की जा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमितों के परिजनों के सैंपल भी नहीं लिए जा रहे हैं। उनके सैंपल तभी लिए जाएंगे जब उनमें लक्षण दिखें या वे लोग जांच करने के लिए कहेंगे।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ऑमिक्रोन वैरियंट ज्यादा तेजी से लोगों के संपर्क में नहीं आ रहा है। लोग खुद जाकर लक्षण बताकर ही जांच करा रहे हैं। जिले में मंगलवार को कोरोना का नया केस नहीं आया जबकि दो लोग ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को एक सैंपल नागरिक अस्पताल, तीन मेडिकल कॉलेज, 10 सीएचसी कुंजपुरा, पांच यूपीएचसी सिटी डिस्पेंसरी, दो अतुल्य हेल्थ केयर और एक सैंपल एसआरएल लैब से लिया गया है। इनमें तीन सैंपल निजी लैब के शामिल हैं। फिलहाल पहले 20 संदिग्धों के सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है और आठ सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। अब तक कोरोना के पांच केस सक्रिय हैं जिनका होम आइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है। अब तक जिले में कोरोना के 20 मरीज सामने आ चुके हैं। जिनमें से 15 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed