फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   corona spreading in villeges

111 गांवों में कोरोना की दस्तक, 377 नए केसों में 259 ग्रामीण संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
corona spreading in villeges
ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना लगातार पांव पसार रहा है। नए मिले 377 संक्रमितों में 259 मामले 111 गांवों से हैं, यानी 69 प्रतिशत संक्रमित गांवों के हैं। वहीं मौत का आंकड़ा भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को 12 मृतकों का कोविड गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार किया गया, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने 10 की मौत को रिकॉर्ड में दर्ज किया है। राहत की बात है कि जिले में संक्रमितों का रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है और अब एक ही दिन में 690 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

20 से कम उम्र के ज्यादा हो रहे संक्रमित..
इन दिनों कोरोना से ज्यादा संक्रमित 20 से कम आयु वर्ग के लोग हो रहे हैं। मंगलवार को भी मिले मामलों में 21 विद्यार्थी हैं, जबकि पिछले कई दिनों से यह सिलसिला जारी है। 0 से 10 वर्ष आयु वर्ग की संक्रमण दर 2.82 प्रतिशत, 11 से 20 वर्ष की 9.61 और 21 से 30 वर्ष आयु वर्ग की संक्रमण दर 22.30 प्रतिशत के करीब इन दिनों चल रही है।
विज्ञापन

किसान और मजदूर अब आ रहे चपेट में
मंगलवार को भी अलग-अलग क्षेत्रों से 16 किसान और 9 मजदूर कोरोना संक्रमित पाए गए। विदित हो कि खेती और निर्माण कार्य संबंधित कामों को लॉकडाउन में छूट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरावड़ी से नहीं टूट रही चेन, फिर मिले 25 मामले
तरावड़ी में कई दिनों से कोरोना की चेन बनी हुई है। मंगलवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा 25 केस यहीं से आए। इसी तरह दूसरे नंबर पर सील रहने वाले बड़ागांव से 13 केस और मिले हैं। जबकि सांभली से 12, इंद्री से 11 और घरौंडा से भी 11 केस मिले हैं। वहीं 50 गांवों में एक-एक केस सामने आया है।

जिले का कोरोना मीटर
-नए केस- 377
-ठीक हुए- 690
-मौत- 10
-अब तक लिए सैंपल - 343983
-अब तक मिले पॉजिटिव - 36939
-अब तक ठीक हुए - 32474
-कुल मौत - 432
-एक्टिव केस- 4033
432 पहुंचा मौत का आंकड़ा, 4033 एक्टिव केस
अब जिले में मौत का आंकड़ा बढ़कर 432 पर पहुंच गया है। फिलहाल जिले में 4033 एक्टिव केस हैं। जिला का पॉजिटिविटी रेट 8.46 प्रतिशत, रिकवरी रेट 87.91 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.17 प्रतिशत है। -ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed