{"_id":"61e1e5bc7d974d571b1f16c4","slug":"corona-s-speed-increased-100-times-in-14-days-two-died-karnal-news-knl96060275","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 दिनों में 100 गुना हुई कोरोना की रफ्तार, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 दिनों में 100 गुना हुई कोरोना की रफ्तार, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। कोरोना की बढ़ती रफ्तार से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। 14 दिनों में कोरोना के केस 100 गुना हो गए हैं। एक जनवरी को कोरोना के छह केस सामने आए थे, अब शुक्रवार को 14वें दिन कोरोना के 607 केस मिले हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना पॉजिटिव दो मरीजों की मौत भी शुक्रवार को हो गई। इनमें से एक 77 वर्षीय बुजुर्ग सेक्टर-36 अंसल सिटी के रहने वाले हैं। जिन्हें एक महीना पहले कैंसर होने का पता चला था। 10 जनवरी को उन्हें घर लाया गया था। 13 जनवरी को उनकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई और इसी दिन रात को उनकी मौत हो गई।
वहीं दूसरे 60 वर्षीय बुजुर्ग मेरठ रोड गली नंबर तीन के रहने वाले थे। जिन्हें 13 जनवरी को एक प्राइवेट अस्पताल में सांस फूलने और सदमे की शिकायत पर अस्पताल में लाया गया था। 13 जनवरी को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। 14 जनवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया। राहत की बात यह है कि शुक्रवार को 151 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हुए हैं। वहीं जिले में अभी तक कोरोना पॉजिटिव 558 लोगों की जान जा चुकी है।
ये हैं हालात
अभी तक जिले में कोरोना वायरस के 2123 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं। पिछले 24 घंटे में 2148 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 665906 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 42677 पॉजिटिव केस सामने आए थे। इनमें से 39996 मरीज ठीक होकर घर चले गए।
विज्ञापन
डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को ले रहा है कोरोना चपेट में
पिछले काफी दिनों से कोरोना डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी चपेट में ले रहा है। शुक्रवार को भी तीन एसएमओ सहित सात डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एसएमओ में तरावड़ी, ईएसआई व सिविल अस्पताल के हैं। वहीं कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना पिछले कई दिनों से पांव पसार रहा है। शुक्रवार को डॉक्टरों सहित 9 कर्मी पॉजिटिव पाए गए। इसकी प्रकार दो साइंटिस्ट, 43 विद्यार्थी, वकील, टेलर व गांव गढ़ी भरल से 15 व्यक्ति और कुंजपुरा से 11 व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं।
398 को लगी हुई है वैक्सीन
कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 398 व्यक्तियों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हुई है तो वहीं 127 लोगों पहली डोज तो वहीं 82 लोगों ने वैक्सीन ही नहीं लगवाई हुई है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 603 को होम आइसोलेट किया गया है। दो प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है।