फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Corona's speed decreased, 137 infected, one killed

कोरोना की घटी रफ्तार, 137 संक्रमित, एक की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Corona's speed decreased, 137 infected, one killed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने लगी है लेकिन मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। सोमवार को कोरोना के 137 केस आए हैं। वहीं 267 मरीज ठीक भी हो गए हैं। जबकि एक पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। ऐसे में कोरोना के 2477 सक्रिय केस हैं। अब तक 575 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2284 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 681407 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें अब तक 46241 पॉजिटिव केस आए थे, इनमें से 43189 मरीज ठीक होकर घर चले गए।
डॉक्टर लगातार हो रहे संक्रमित
डॉक्टर भी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को तीन डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले, इनमें दो डॉक्टर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के है। एक डॉक्टर सेक्टर-6 डिस्पेंसरी का है। तीन पुलिसकर्मी, 10 विद्यार्थी, एएनएम, कैदी, बैंक कर्मी, प्रोफेसर आदि भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

28 लोगों ने नहीं लगवाया था टीका
कोरोना से संक्रमित होने वाले 87 मरीजों ने वैक्सीन लगवाई थी। 22 लोग ऐसे हैं जिन्होंने पहली डोज लगवाई है और 28 लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है। 128 पॉजिटिव मरीजों को होम आईसोलेट किया गया। वहीं दो को जिला जेल में आइसोलेट किया गया है। 5 पॉजिटिव मरीज प्राइवेट अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस माह ऐसे पकड़ी थी कोरोना ने रफ्तार
तारीख पॉजिटिव केस मौत
6 107 1
7 142 0
8 199 0
9 181 0
10 171 0
11 349 0
12 372 0
13 285 0
14 607 2
15 389 2
16 360 0
17 284 1
18 484 4
19 437 2
20 482 1
21 443 1
22 340 3
23 208 2
24 137 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed