फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   corona found in hair dresser

दिल्ली में हेयर ड्रेसर निकला कोरोना पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
corona found in hair dresser
जिले में कोरोना का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। कई साल से दिल्ली में हेयर ड्रेसर का काम करने वाला युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जबकि 234 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वह 20 मई को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाई टैक्सी करनाल पहुंचा था। 24 मई को उसने टेस्ट कराया तो वह पॉजिटिव मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के परिवार के 14 सदस्यों और 5 पड़ोसियों को मेडिकल कालेज में दाखिल कराया है, ताकि उनके सैंपल लिए जा सकें। ये सभी युवक के संपर्क में रहे हैं। उधर राहत की बात ये है कि कपड़ा व्यापारी के दो हिस्सेदार, एक बेटे और दुकान पर काम करने वाले 11 कर्मचारियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। फिलहाल जिला प्रशासन ने निर्मल विहार कालोनी एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आसपास के लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करनाल में कोरोना के केस ट्रेवल हिस्ट्री के कारण बढ़ रहे हैं। या तो करनाल के लोग बाहर जाकर वापस आ रहे हैं या फिर करनाल के जो लोग बाहर फंसे हैं, वे करनाल आ रहे हैं और चैकअप के बिना अपने घर जा रहे हैं। इसी कारण लगातार कोरोना फैल रहा है। कपड़ा व्यापारी के बाद जिस प्रकार से कोरोना की चैन बनी है, उसने प्रशासन की धड़कनें बढ़ा दी हैं। वहीं अब नया खतरा दिल्ली में हेयर ड्रेसर चलाने वाले युवक ने चिंता बढ़ा दी है। वह परिवार के साथ दिल्ली से आया है और चार दिन तक अपने घर पर रहा। वह बिना चेकअप लोगों से मिलता रहा। हालांकि विभाग ने उसकी पूरी कांटेक्ट हिस्ट्री बना ली है। कल उसके परिजनों की रिपोर्ट आएगी। डर ये है कि कहीं कोरोना की नई चैन न बन जाए। एतिहात के तौर पर कालोनी को सील कर दिया है।
विज्ञापन

अब तक 33 केस, 18 ठीक हुए, एक्टिव 15
सीएमओ डा. अश्वनी आहूजा ने बताया कि जिले में कोरोना के 33 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। एक किसान की मौत हो चुकी है, 18 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब तक 5366 लोगों के सैंपल लिये जा चुके हैं। इनमें से 5212 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है,16 केस एक्टिव हैं। इसके अलावा, 121 लोगों की रिपोर्ट आनी है। वहीं विदेश से आने वालों की बात करें तो अभी तक 1054 लोग बाहर से करनाल आ चुके हैं। इनमें से 1012 लोग 28 दिन का सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं। इस समय अस्पताल में 166 संदिग्ध दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र और दिल्ली की ट्रेवल हिस्ट्री से बढ़ रहे केस
डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि जिले में महाराष्ट्र व दिल्ली की ट्रेवल हिस्ट्री के लोगों के संक्रमण से केस बढ़ रहे हैं। जो भी ऐसा व्यक्ति जो बाहर से जिले में आता है, उन्हें सबसे पहले कोरोना टेस्ट करवाना चाहिए ताकि उनका और परिवार का भविष्य रोग रहित हो सके। कोविड-19 के चौथे चरण में संक्रमण के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी है कि वह इसके लिए सावधानी से काम करें, अपनी बीमारी छिपाए नहीं बल्कि अस्पताल में जाकर इसका उपचार करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed