फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Corona forced lawyer turned laborer

कोरोना ने कया मजबूर, वकील से बने मजदूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Corona forced lawyer turned laborer
कोरोना के चलते जहां लोगों की नौकरी चली गई, वहीं काम-धंधे भी चौपट हो गए। कुछ लोगों के लिए तो दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया। ऐसे में अपना पेशा छोड़कर कुछ और काम पकड़ना पड़ा। कुछ ऐसा ही अधिवक्ता राजेश कुमार गौड़ के साथ भी हुआ। पहले वह कोर्ट परिसर में लोगों कोे न्याय दिलाने का काम करते थे, लेकिन अब वह ई-रिक्शा भी चलाते हैं।
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि कोरोना के चलते जब काम बंद हो गया तो कुछ समय दोस्तों से रुपये लेकर काम चलाया। बार काउंसिल की ओर से एक बार 5000 रुपये भी वकीलों को दिए गए थे, लेकिन मेरा मन नहीं माना और उस सहायता को लेने से मना कर दिया। एक समय हालात इतने खराब हो गए कि घर में दो वक्त के खाने तक के पैसे नहीं बचे। तब किराए पर ई-रिक्शा लेकर चलाना शुरू किया। हालांकि अब रिक्शा रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करने के लिए ही चलाता हूं।
विज्ञापन

वर्ष 2000 में शुरू की वकालत
मई दिवस के अवसर पर कर्ण पार्क में किराए में बढ़ोतरी की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे ऑटो, ई-रिक्शा चालकों के बीच मौजूद अधिवक्ता राजेश कुमार गौड़ ने बताया कि पिछले 40 वर्षों से करनाल में रह रहा हूं। वर्ष 1988 में राजकीय कॉलेज से पहले बैच में इंग्लिश से एमए किया। वर्ष 2000 में वकालत पूरी करने के बाद कचहरी में काम करना शुरू कर दिया। सब कुछ ठीक चल रहा था। चार बार कचहरी में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी लड़ा। पढ़ाई मेरे लिए बहुत मायने रखती है। इसलिए पत्नी रेणू बाला को भी 12वीं के साथ-साथ एलएलबी कराई और बेटा केशव दिल्ली यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई कर रहा है, जो पूरी होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून की देता हूं जानकारी
राजेश ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों को कानूनी जानकारी भी देता हूं। उनके बेटे ने भी रिक्शा चलाने पर कभी बुरा नहीं माना। वह हमेशा कहता है कि आप जो भी करेंगे ठीक ही करेंगे। सम्मान से पैसा कमाना ही अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed