फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cooked mid-day meal will be available after the holidays

छुट्टियों के बाद मिलेगा पका मिड-डे मील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Cooked mid-day meal will be available after the holidays
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। ग्रीष्मावकाश पूर्ण होने के बाद राजकीय स्कूलों में मिड-डे मील के तहत विद्यार्थियों को पका हुआ भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। मौलिक शिक्षा निदेेशालय ने सभी मौलिक शिक्षा अधिकारियों को प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों को मिड-डे मील के अंतर्गत पका हुआ खाना उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। मौलिक शिक्षा निदेशालय का मानना है कि एसएनए द्वारा पैसा दिए जाने के कारण अप्रैल व मई माह में अनेक परेशानियां आ रही थी। इस विषय को अत्यधिक महत्व देते हुए जुुलाई से सभी राजकीय विद्यालयों में मिड डे मील शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
बीते दो साल के कोरोना काल में अधिकतर समय शिक्षण संस्थान बंद रहने से राजकीय स्कूलों में पका हुुआ राशन उपलब्ध करवाना नामुमकिन हो गया था। उस समय विद्यार्थियों को कच्चा राशन उनके घर पर ही उपलब्ध करवाया जाने लगा था। साथ ही राशन पकाने पर होने वाला खर्च भी विद्यार्थियों के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा था, लेकिन कोरोना का प्रभाव काफी कम होने और नियमित रूप से स्कूल खुलने के बाद मौलिक शिक्षा निदेशालय ने राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को पका हुुआ राशन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए थे पर राशि के अभाव में कई स्कूलों में मिड डे मील नहीं बन पाया।
विज्ञापन

वितरित किया जाएगा अप्रैल-मई का बचा राशन
मौलिक शिक्षा निदेशालय के संज्ञान में आया है कि कुछ स्कूलों में मिड-डे मील का राशन अप्रैल व मई में खाना न बनने के कारण शेष बचा हुआ है। यह राशन ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान खराब होने की संभावना है। निदेशालय ने सभी मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन स्कूलों में अप्रैल व मई में खाना न बनने के कारण राशन शेष बचा हुआ है, वह राशन योग्य बच्चों में नियमानुसार वितरण कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी राजकीय स्कूलों में ग्रीष्मावकाश के बाद बच्चों को पका हुआ राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। इसको लेकर मौलिक शिक्षा निदेशालय ने निर्देश जारी किए हैं। वहीं, जिन स्कूलों में अप्रैल व मई में खाना न बनने के कारण राशन शेष बचा है, वह राशन बच्चों में नियमानुसार वितरित किया जाएगा।
- रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed