{"_id":"6217ea8c0465d5774a522bb5","slug":"control-orbit-set-up-to-facilitate-stranded-people-in-ukraine-karnal-news-knl100043550","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन में फंसे लोगों की सुविधा के लिए नियंत्रण कक्षा स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन में फंसे लोगों की सुविधा के लिए नियंत्रण कक्षा स्थापित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूक्रेन में बढ़ते तनाव को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य के लोगों की सुविधा के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि वहां फंसे हुए भारतीय राष्ट्रीयता के सभी नागरिक शांत रहें और घबराहट व चिंता से दूर रहें। हरियाणा व भारतीय लोगों के लिए हेल्पलाइन +919212314595 (केवल व्हाट्सएप) जारी किया गया है। नागरिक ई-मेल contactusatfcd@gmail.com पर भी अपने सवाल पूछ सकते हैं या फिर सहायता ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यूक्रेन में मौजूदा अनिश्चितताओं और तनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल केंद्र सरकार के सहयोग से भारतीय नागरिकों को अपने देश वापस लाने के लिए हर संभव मदद करेंगे। स्थिति की निगरानी और नियंत्रण के लिए भारत सरकार ने पहले ही विदेश मंत्रालय के तहत विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित कर लिया है। इस नियंत्रण कक्ष में डॉ. आदर्श स्वाइका, संयुक्त सचिव, (Eurasia & CNV&I) के मार्गदर्शन में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय नागरिक देश में सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय करें।
उपायुक्त ने बताया कि दिल्ली में नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर +911123012113, +911123014104, +911123017905 और 1800118797 (टोल फ्री) ई-मेल situationroom@mea.gov.in. है। इसी प्रकार यूक्रेन में भारतीय दूतावास में हेल्पलाइन नंबर +380 997300428, +380 99730483, ई-मेल consv.kyiv@mea.gov.in है।