फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Contractor raped a teenager

Karnal News: ठेकेदार ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Tue, 19 Aug 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 19 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Contractor raped a teenager
करनाल। सेक्टर-32 थाना क्षेत्र में मजदूरी के लिए आई किशोरी के साथ ठेकेदार द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस थाने में दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी उसके साथ आरोपी अखलेश ठेकेदार के पास मजदूरी के लिए जाते थे। आरोपी उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अलग ले जाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

आरोपी द्वारा दुष्कर्म करने के बाद उनकी बेटी गर्भवती हो गई। 11 अगस्त को लड़की ने नागरिक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के समय उसने अपने भाई को बुलाया और बेटी से पूछताछ के बाद पता चला कि आरोपी अखलेश ठेकेदार उसके साथ दुष्कर्म करता था। किसी को बताने पर मारने की धमकी भी देता था। थाना प्रभारी मनोज ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed