फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   contitution day event karnal

दूसरे के कार्यक्रम में अपना बैनर लगा केवीके के चीफ टेकभनीकल अधिकारी ने एक दिन पहले मनाया संविधान दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
contitution day event karnal
एक दिन पहले दूसरे के कार्यक्रम में अपना बैनर लगाकर कृ षि विज्ञान केंद्र के चीफ टेकिभनकल अधिकारी ने सोमवार को ही संविधान दिवस मनाया। दरअसल कालेज के विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान केंद्र से संबंधित क्रिया कलापों पर अवलोकन कार्यक्रम 26 नवंबर को होना था, लेकिन इससे पहले नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम में 25 नवंबर को अपना बैनर लगाकर यह खानापूर्ति कर दी गयी। महज 12 मिनट के इस सत्र में ही अधिकारी ने विषय पर कम और फोटो के एंगल पर ज्यादा ध्यान दिया। सरकारी आदेशों की खानापूर्ति के बाद वे चलते बने। इस दौरान उपस्थित युवा यह नहीं समझ पाये की आखिर यह फोटो सेशन क्यों कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आईसीएआर की ओर से सभी संस्थानों को संविधान दिवस मनाने के लिए पत्र जारी किया गया है। इसके तहत कृषि विज्ञान केंद्र में भी 26 नवंबर को कार्यक्रम आयोजित किया जाना था, लेकिन इसके विपरीत केंद्र के चीफ टेकिभनकल अधिकारी राजेश्वर दयाल ने एक दिन पहले ही खानापूर्ति कर दी। हुआ यूं कि सोमवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र में युवाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया था। इसी बीच पहुंचे टेकिभनकल अधिकारी ने वहां अपने बैनर लगा दिये और पहले से ही एकत्रित नेहरू युवा केंद्र के युवाओं के साथ फोटोग्राफी करा ली। जाते- जाते उन्होंने अगले दिन के लिए आमंत्रित किया और कार्यक्रम के शामिल लोगों को दूध से बने उत्पाद खिलाने की बात कही। पूरा ड्रामा इसलिए रचा गया कि 26 नवंबर को शहर के किसी भी कॉलेज से विद्यार्थियों को न बुलाना पड़े और सरकार के निर्देशों की खानापूर्ति भी हो जाये।
विज्ञापन

आईसीएआर के आदेशों की ऐसे हो रही पालना
कृषि विज्ञान केंद्र के चीफ टेकिभनकल अधिकारी राजेश्वर दयाल से 26 नवंबर को होने वाले इस कार्यक्रम के बारे में जब फोन पर पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि आईसीएआर की ओर से सभी संस्थानों को संविधान दिवस मनाने के लिए पत्र जारी हुआ है। कार्यक्रम एक दिन पहले दूसरे के कार्यक्रम में बैनर लगाकर क्यों किया गया? इसका वे जवाब नहीं दे पाए। यह कहते हुए टालने का प्रयास किया कि ये औपचारिक कार्यक्रम है, इसकी कोई कवरेज नहीं करनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए बातचीत में उन्होंने क्या दिए जवाब, सवालों से मेल नहीं खा रहे जवाब
सवाल : 26 नवंबर को केंद्र में कॉलेज के युवाओं के लिए क्या कार्यक्रम हो रहा है?
जवाब : एक्टिविटी कुछ खास नहीं है। नेहरू युवा केंद्र के युवा हमने मंगवा लिए हैं। उन्हीं के साथ कार्यक्रम कर लिया है। नहीं कल होना है। एक कमेटी भी कार्यक्रम को देखने आ रही है।
सवाल : कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है उसे क्यों आयोजित किया जा रहा है?
जवाब : आईसीएआर की तरफ से कार्यक्रम आयोजित करने का पत्र जारी हुआ था। इसलिए कर रहे हैं। इसमें पांच एक्टिविटी कराई जाएंगी। दिल्ली से जो कमेटी आ रही है, वो केंद्र की एक्टिविटी देखने आ रही है। ऑडिट टीम भी अलग से आती है। वो आकर हमारी वर्किंग देखेंगे। सक्सेस फार्मर के यहां विजिट भी करनी है।

सवाल : कौन-कौन सी पांच एक्टिविटी कराई जाएंगी?
जवाब : कार्यक्रम की सभी एक्टिविटी इंस्टीट्यूशन के ऊपर है। कुछ देर रुककर बोले, सफाई अभियान, जल संरक्षण, फार्मर को जागरूक करने का कार्यक्रम, वूमैनस के लिए वैल्यू एडिशन बगैरह व कॉलेज के स्टूडेंट को केंद्र की एक्टिविटी के बारे में बताना आदि शामिल है। इन एक्टिविटी का चयन हमने खुद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed