फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Consumers will now get electricity bill every month

Karnal News: उपभोक्ताओं को अब हर माह मिलेगा बिजली बिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
Consumers will now get electricity bill every month
- शहर के 18 हजार उपभोक्ताओं के साथ किया था ट्रायल, अब 1.30 लाख को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

- बिजली बिल की प्रति घर भेजने के साथ अब मोबाइल भी जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बिजली के बिल अब उपभोक्ताओं को दो महीने बाद नहीं बल्कि हर महीने मिलेगा। बिजली निगम की ओर से इसी महीने से यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बिजली निगम का ट्रायल पूरा होने के बाद शहर के सभी उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलगा।
अभी तक मॉडल टाउन सब डिवीजन के अंतर्गत पुराना शहर, सेक्टर चार-पांच व मधुबन क्षेत्र को ही इसका लाभ मिल पा रहा था, लेकिन अब पूरे करनाल शहर में घर, दुकान के अलावा औद्याेगिक क्षेत्र में हर महीने बिल भेजा जाएगा। बिल राम नगर, मेरठ रोड, नेवल और सिटी ( बस स्टैंड) सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएंगे। किसी उपभोक्ता का नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो वह बिजली निगम की वेबसाइट पर जाकर केवाईसी से अपना नंबर पंजीकृत कर सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यालय के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
बिजली निगम ने घर-घर बिल पहुंचाने के लिए वर्ष 2022 में ट्रायल किया था। इस ट्रायल में 18 हजार उपभोक्ताओं को जोड़ा गया। ऐसे सभी उपभोक्ता जिनके स्मार्ट मीटर लगे हैं, इन सभी के मोबाइल पर हर माह बिजली का बिल भेजा जा रहा था मगर अब ट्रायल सफल होने के बाद 1.30 लाख उपभोक्ताओं के घरों में बिजली का बिल पहुंचाया जाएगा। बिजली बिल के लिए विभाग के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संशोधन कराने के लिए नहीं करना होगा इंतजार
पहले उपभोक्ताओं को दो महीने का बिजली का बिल जमा करना होता था। जिससे आर्थिक भार पड़ता था। वहीं, बिल ज्यादा आने पर दो महीने बाद पता चल पाता था। जिसको सही कराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब हर महीने बिजली का बिल आने से उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी। महीने भर की यूनिट का बिल ही देना पड़ेगा।

अब लोगों को बिल के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पहले दो महीने में उपभोक्ताओं को बिजली का बिल भेजा जाता था मगर अब हर महीने बिल मिलेगा। इस प्रक्रिया के लागू होने से उपभोक्ताओं को भी राहत मिल सकेगी।
- धर्म सुहाग, शहरी कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed