फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Constructions demolished in four illegal colonies

Karnal News: चार अवैध कॉलोनियों में ढहाए निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Constructions demolished in four illegal colonies
अवैध निर्माण गिराता जेसीबी चालक। डीटीपी
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। डीटीपी टीम ने मंगलवार को पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चार अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। करीब 31.5 एकड़ क्षेत्र में फैली कॉलोनियों की कच्ची-पक्की सड़कें, चहारदीवारी, सीवरेज नेटवर्क और निर्माणाधीन ढांचे ध्वस्त कर दिए गए। दो मकान भी तोड़ दिए गए।

पहली कार्रवाई काछवा रोड पर गांव डबरी में की गई। करीब 6 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी की सभी कच्ची सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया। दूसरी कार्रवाई गांव कैल रोड काछवा में करनाल केंद्रीय विद्यालय के सामने हुई। लगभग 17 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी में चार डीपीसी, दो निर्मित भवन और कच्ची सड़कों को गिराया गया।
विज्ञापन


तीसरी अवैध कॉलोनी काछवा रोड पर पुलिस लाइन के सामने कैथल रोड स्थित थी। इसका क्षेत्रफल करीब 5 एकड़ बताया गया। यहां मौजूद सभी ढांचों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। चौथी कार्रवाई काछवा करनाल नई पुलिस लाइन के सामने कैथल रोड पर की गई, जहां 3.5 एकड़ क्षेत्र में बनी अवैध कॉलोनी में सीवरेज नेटवर्क, चारदीवारी और कच्ची-पक्की सड़कें ध्वस्त की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed