फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Construction of quarters for doctors and staff

Karnal News: डाॅक्टरों और कर्मचारियों के क्वार्ट्स का निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Construction of quarters for doctors and staff
अंबाला। अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल के साथ अधूरे पड़े डाॅक्टरों और कर्मचारियों के क्वार्टर्स का काम जल्द शुरु किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए नए ठेकेदार की नियुक्ति कर दी है जो जल्द काम शुरु कर देगा। लोक निर्माण विभाग ने काम को पूरा करने का ठेका जारी कर दिया है। अधूरे काम को पूरा करने में लगभग 15 करोड़ खर्च होने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंबाला-साहा हाईवे पर अधूरी पड़ी इमारत के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने पहले ही लेखा-जोखा तैयार कर लिया था। लंबित काम की नए सिरे से पैमाइश की गई और खर्च का आंकलन किया गया। इसके बाद मुख्यालय स्तर पर दोबारा से प्रस्ताव को तैयार करके भेजा गया। इसमें एक दो बार कुछ खामियों को लेकर दोबारा जानकारी मांगी गई जोकि दस्तावेजों के साथ जमा करवाई गई। पूरे प्रस्ताव का आंकलन करने के बाद सरकार ने अधूरे काम को पूरा करने के लिए अपनी अनुमति प्रदान कर दी। संवाद
विज्ञापन

पांच साल से अधूरा काम
डॉक्टरों और कर्मचारियों के क्वार्टर्स को बनाने का जिम्मा गर्ग एंड कंपनी को दिया गया था। इस परियोजना की लागत लगभग 25 करोड़ रुपये थे। वर्ष 2019 में काम शुरु हुआ। लेकिन काम की रफ्तार और कुछ खामियों के कारण काम को बीच में ही रोक देना पड़ा। जब लोक निर्माण विभाग ने अनियमितताओं को देखते हुए संबंधित एजेंसी का टेंडर रद्द किया तो एजेंसी ने कोर्ट की शरण ली। इस कार्रवाई में लगभग दो वर्ष का समय बीत गया। कोर्ट ने मामले को आर्बिट्रेशन के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनेंगे 96 क्वार्टर्स
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में काम करने वाले डाक्टर्स व स्टाफ सदस्यों के लिए लगभग 96 क्वार्टर्स बनाए जाएंगे। मौजूदा समय में इन सभी क्वार्टर्स का ढांचा तैयार है और इन पर लेंटर भी पड़ा हुआ है। अब इन क्वार्टर्स को सुविधाओं से सुसज्जित करने का कार्य किया जाना है। इसके अलावा डाक्टर्स/स्टाफ क्वार्टर्स में पार्किंग के लिए भी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
--
वूमेन कॉलेज सहित लघु सचिवालय की निविदा जारी
अंबाला सिटी में भी लंबित पड़ी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई आरंभ र दी है। अधूरे पड़े वूमेन कॉलेज सहित लघु सचिवालय को पूरा करने के लिए निविदा जारी कर दी गई है जोकि आगामी कुछ दिनों में फाइनल कर दी जाएगी और ठेकेदार को कार्य भी सौंप दिया जाएगा ताकि जल्द से जल्द काम शुरु हो सके। वूमेन कॉलेज के निर्माण का कार्य वर्ष 2018 में शुरु हुआ था और इसकी लागत लगभग 12 करोड़ रुपये थी। इसी प्रकार लघु सचिवालय का कार्य वर्ष 2019 में शुरु हुआ था और इसकी लागत लगभग 27 करोड़ रुपये थी।

--
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल के साथ अधूरे पड़े डॉक्टरों और कर्मचारियों के क्वाटर्स का काम जल्द शुरु करवा दिया जाएगा। इसका कार्य ठेकेदार को सौंप दिया है। इसी प्रकार सिटी में वूमेन कॉलेज और लघु सचिवालय के अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए निविदा जारी कर दी गई है।
रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed