फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Constitution is the book that runs the country: Harvindra

संविधान देश चलाने वाला ग्रंथ : हरविंद्र

Wed, 27 Nov 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 27 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Constitution is the book that runs the country: Harvindra
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के डॉ. मंगल सेन सभागार में मंगलवार को संविधान दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने संविधान सिर्फ एक पुस्तक नहीं बल्कि हमारे देश को चलाने वाला ग्रंथ है। इसे सुप्रीम लॉ भी कहा जाता है, क्योंकि इसी के तहत कानून बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा संविधान लोगों के द्वारा ही बनाया गया है और लोगों को ही अर्पित है।

लोकतंत्र की विधानपालिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका तीनों शाखाएं व संवैधानिक संस्थाएं भी इसी के अनुसार चलती हैं। इस मौके पर कई प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिनके प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। जब देश आजाद हुआ तो ये बड़ा मुद्दा था कि कैसे संविधान बने। जब बना तो भी जटिल प्रक्रिया रही है। उन्होंने कहा कि संविधान सभा ने नौ दिसंबर 1946 से लेकर 26 नवंबर 1949 तक काम किया। इस दौरान 11 सेशन हुए, 165 बैठक हुई और लगभग तीन साल इस प्रक्रिया को पूरा करने में लगे।
विज्ञापन


ड्राफ्टिंग कमेटी बनाई गई। ड्राफ्ट पर 114 दिनों तक कार्य हुआ। सारी प्रक्रिया के बाद हमारे देश का संविधान तैयार हुआ। 26 नवंबर 1949 में आज ही के दिन संविधान के बहुत से अनुच्छेद लागू हो गए थे लेकिन पूर्ण संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। संविधान का प्रत्येक शब्द हम सभी को और सभी राज्यों को एक सूत्र में पिरोने वाला है। उन्होंने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि ये एक पवित्र ग्रंथ है, जिससे विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। संविधान की प्रस्तावना में ही स्पष्ट है कि संविधान की शक्ति सीधे जनता में निहित है। हमारे संविधान का प्रारंभ ही ‘हम भारत के लोग’ शब्दों से होता है। असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने 26 नवंबर के दिन को गर्व का दिन बताते हुए कहा कि कोई भी देश बिना संविधान के नहीं चल सकता।

यह संविधान ही है, जो अलग-अलग धर्मों, अलग-अलग जातियों व 142 करोड़ भारतवासियों को एक देश के रूप में जोड़ता है। यह संविधान ही है, जो हमें आजाद देश के आजाद नागरिक की भावना का एहसास करवाता है।

संविधान दिवस पर प्रण लेना चाहिए कि हम अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे और कानून का पालन करेंगे। उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि हमें अपने व्यक्तिगत जीवन में भी संविधान का पालन करना चाहिए। विद्यार्थियों ने संविधान दिवस से जुड़े गीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस मौके पर भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता, पूर्व मेयर रेनूबाला गुप्ता, निगम कमिश्नर डॉ. वैशाली शर्मा, एडीसी यश जालुका, असिस्टेंट कमिश्नर (यूटी) योगेश सैनी, एसडीएम असंध राहुल, सीईओ जिला परिषद गौरव कुमार, एसडीएम अनुभव मेहता, दयाल सिंह कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. अनीता अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठकराल आदि मौजूद रहे।


पेंटिंग में सिमरन, सुलेख में अमन, प्रश्नोत्तरी में चिंकी, पूजा अव्वल ः समारोह में स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, सुलेख, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं कराई गई। विजेता विद्यार्थियों को विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पेंटिंग एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन करनाल ने की सिमरन ने प्रथम स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चिड़ाव की सानिया ने द्वितीय स्थान तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुंडरक की कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुंडरक के अमन रहे, द्वितीय स्थान पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बल्ला की अक्षरा तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घरौंडा की प्रिंसी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुंडरक की चिंकी व पूजा प्रथम स्थान पर रहीं। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, प्रेम नगर की पायल व खुश्बू द्वितीय स्थान पर व पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सागर व मुस्कान असंध तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed