फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Constable accused of taking bribe sent to jail

Karnal News: रिश्वत लेने के आरोपी कांन्स्टेबल को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Constable accused of taking bribe sent to jail
- उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के थाने में तैनात था आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। एसीबी की टीम ने उत्तर प्रदेश के जिला सोनभद्र स्थित रॉबर्ट गंज पुलिस थाने में तैनात कॉन्स्टेबल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

करनाल निवासी एक युवक ने करनाल एसीबी की टीम को शिकायत दी थी कि कुछ दिनों पहले उसने करनाल के एक व्यक्ति को कार बेची थी। जिस व्यक्ति को उसने कार बेची थी, उसने पीड़ित को कार सबंधी अपना एफिडेविट दिया था। कार पीड़ित की धर्मपत्नी के नाम पर थी। पीड़ित ने बताया जब हमने कार बेची तो उसके कुछ दिन बाद ही उस कार को नशीले पदार्थ की तस्करी करते हुए यूपी के सोनभद्र जिला की पुलिस ने पकड़ लिया और उसे कब्जे में ले लिया। जिसे लेकर रॉबर्ट गंज थाने में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बाद में उसी थाने के कॉन्स्टेबल का उनके पास फोन आया तो उसने पूरी सच्चाई उसे बता दी। उसको गाड़ी बेचने संबंधी एफिडेविट भी भेजा गया लेकिन मामले की पूरी सच्चाई बताने के बाद भी उत्तर प्रदेश के चोपन थाना के दो कॉन्स्टेबल मनजीत व सुनील ने गाड़ी की पुरानी मालकिन यानी उसकी पत्नी का नाम एफआईआर में दर्ज न करने के बदले में एक लाख रिश्वत की मांग की। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह रिश्वत उच्च अधिकारियों तक जाती है, मामले की उसने शिकायत करनाल एसीबी टीम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए बस स्टैंड से किया था गिरफ्तार

पीड़ित ने बताया कि पुलिस कॉन्स्टेबल द्वारा उन्हें कई बार धमकी दी गई कि वह उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर देंगे। अगर इससे बचना चाहते हो तो एक लाख रुपये देने होंगे। बाद में 50 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। वीरवार देर शाम को यूपी पुलिस का कॉन्स्टेबल मनजीत रुपये लेने के लिए करनाल के नए बस स्टैंड पर आया। जहां पर पीड़ित ने जैसे ही आरोपी को पैसे दिए टीम द्वारा उसे मौके पर ही पैसे लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।


आरोपी को शुक्रवार शाम को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। टीम मामले की जांच कर रही है। इस मामले में जिसकी भी संलिप्तता है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सचिन कुमार, इंस्पेक्टर, एसीबी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed