{"_id":"688a70f5b21278416b05f3ca","slug":"congress-workers-are-upset-with-the-working-style-of-their-party-baroli-karnal-news-c-18-knl1008-704168-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी पार्टी की कार्यशैली से परेशान : बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी पार्टी की कार्यशैली से परेशान : बड़ौली
विज्ञापन
करनाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बुधवार को जिला कार्यालय कर्ण कमल में जिला और मंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करके पार्टी के अभियानों की समीक्षा की। 14 अगस्त से शुरू हो रहे विभाजन विभीषिका दिवस व तिरंगा यात्राओं के बारे में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी के नेताओं की कार्यशैली से परेशान हैं। उनसे संपर्क कर कहते हैं कि अब वे कांग्रेस में नहीं रहना चाहते।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष नासमझ है। सेना पर सवाल खड़ा करना विपक्ष की मानसिकता बन चुकी है। बैठक को प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर व जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल ने भी संबोधित किया। मेयर रेणुबाला गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, चेयरपर्सन निर्मला बैरागी, पूर्व विधायक रमेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
हर जिले में सीएम करेंगे रात्रि विश्राम
- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सभी जिलों में प्रवास रहेगा। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम करेंगे और जनता के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत भी करेंगे।