फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congress President also says, do not make false announcements, these will not be fulfilled: CM

कांग्रेस अध्यक्ष भी कहते हैं झूठी घोषणाएं न करो ये पूरी नहीं होंगी : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Congress President also says, do not make false announcements, these will not be fulfilled: CM
- कांग्रेस पर सीएम ने साधा निशाना, बोले- इन्होंने चादर से ज्यादा पैर पसारे थे, अब चादर फट गई और लोग भी विश्वास नहीं करते
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक बात बोली है कि झूठी घोषणाएं न करो। झूठी घोषणाएं करोगे तो पूरी नहीं होगी। लेकिन कांग्रेस की यह सोच है कि झूठ बोलकर सत्ता हथियाओ। लेकिन जनता कांग्रेस की घोषणाओं के मायने समझ चुकी है।

वे करनाल में छठ महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे थे। इससे पहले हवाई पट्टी पर भाजपा विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और पुलिस द्वारा उन्हें सलामी भी दी गई। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने चादर से ज्यादा पैर पसारने का प्रयास किया और इनकी चादर फट गई और अब लोग इनका विश्वास नहीं करते। आगे अब कांग्रेस का स्कोप दिखाई नहीं दे रहा। आने वाले समय में भी कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं देगी।
विज्ञापन


कांग्रेस की आठ सदस्यीय कमेटी के सवाल पर सीएम ने कहा कि हर दल अपनी अपनी सोच के अनुसार मंथन करता है। लेकिन जनता ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया। जनता ने कांग्रेस की मंशा का जवाब दिया है। कांग्रेस ने हरियाणा में जिस प्रकार से शासन किया था, उसको हरियाणा के लोग भूले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकियों पर सरकार सख्त, कार्रवाई जारी
विदेशों से आने वाली धमकियों वाली कॉल के सवाल पर सीएम ने कहा कि सरकार का सख्त रवैया है और पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि धमकी देने वालों के साथ कहीं पर भी नरमी न बरती जाए। यह अंतरराष्ट्रीय मामला है, इसलिए केंद्रीय नेतृत्व भी गंभीर है। सीएम ने पराली प्रबंधन पर कहा कि पराली जलाने की घटनाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी गंभीर है। हरियाणा सरकार ने भी किसानों से फसल अवशेष प्रबंधन की अपील की है और पराली प्रबंधन को लेकर भी अच्छी योजना बनाई है। किसानों से अनुरोध किया गया है कि पराली न जलाएं और अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed