फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congress is not able to tell the face of CM: Manohar Lal

कांग्रेस नहीं बता पा रही सीएम का चेहरा : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 08:03 AM IST
विज्ञापन
Congress is not able to tell the face of CM: Manohar Lal
- नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के तरावड़ी में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि किया संबोधित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तरावड़ी (करनाल)। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंदर से इतनी घबराई है और किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं दे पा रही, क्योंकि मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया तो उनकी पार्टी बिखर जाएगी। कांग्रेस हार की ओर अग्रसर हो रही है। कांग्रेस जो दावे कर रही थी, वे सभी दावे फेल हो रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी भगवानदास कबीरपंथी के समर्थन में रविवार को नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के तरावड़ी में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि भ्रम पैदा करना या समाज को एक-दूसरे से लड़ाना कांग्रेस की फितरत रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार मनमोहन सिंह ने नहीं चलाई थी, बल्कि वह तो रिमोट से चलती थी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार को छोड़कर शेष सभी दलों ने सरकार बनाते समय झूठे वादे किए और आज एक-एक करके सब पलट रहे हैं, चाहे वो हिमाचल, कर्नाटक या तेलंगाना हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले पांच छह साल पहले जो छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सरकार बनाई, वहां किसी भी घोषणा को पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में बिजली के बिल माफ करने की बात करते थे वो आज आधे से ज्यादा वापस ले लिए गए। इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता, जय भगवान, राजेंद्र, शिवनाथ कपूर, अनिल गुप्ता, मीना चौहान, गुरमेज गोंदर, नारायण जी, जय भगवान, राकेश हंस आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेस अपनों का अपमान करने से नहीं चूकती : मनोहर लाल
कुंजपुरा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कुंजपुरा में इंद्री विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक रामकुमार कश्यप के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर व्यक्ति को पूरा मान सम्मान मिलता है जबकि कांग्रेस अपने ही कार्यकर्ताओं व नेताओं का अपमान करने का मौका नहीं चूकती। हाल ही में कांग्रेस की एक दलित महिला नेता का अपमान किया जाना इसका जीवंत उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के हरियाणा में 10 साल के शासन में मेरिट के आधार पर नौकरियां दी गई जबकि कांग्रेस नेता चुनाव से पूर्व ही नौकरियां बांटने की घोषणा करने में लगे हैं। हरियाणा में 62 सीट जीतने का दावा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हरियाणा में हैट्रिक लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed