फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congress has sons of leaders: Naib

कांग्रेस के पास नेताओं के पड़े लाले : नायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Congress has sons of leaders: Naib
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को देर रात इंद्री पहुंचे। उन्होंने बजाज पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर चेयरमैन पद के भाजपा के प्रत्याशी के साथ-साथ जिलेभर में सभी भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव जिताने की अपील की।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस को नेताओं के भी लाले पड़ गए हैं। सभी भाजपा में आ रहे हैं।
कांग्रेसी नेताओं को पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री का इंद्री पहुंचने पर विधायक रामकुमार कश्यप ने स्वागत किया। सभी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्होंने शपथ लेने से पूर्व ही 25 हजार युवाओं को नौकरी देने का कार्य किया है। प्रदेश में बिना पर्ची ओर बिना खर्ची के युवाओं को नौकरियां दी जा रही है। हरियाणा प्रदेश, देश का पहला राज्य है, जहां किसानों की 100 प्रतिशत फसल एमएसपी पर खरीदी जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने केवल 100 दिनों के कार्यकाल में जनता के हित में 18 फैसले ले लिए हैं। उन्होंने कहा कि करनाल की जनता ने करनाल को कांग्रेस मुक्त कर दिया है। अब बारी इंद्री की जनता की है। मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेतागण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed