फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congress candidate from Indri Rakesh Kamboj admitted in ICU

Karnal News: इंद्री से कांग्रेस उम्मीदवार राकेश कांबोज आईसीयू में भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:56 AM IST
विज्ञापन
Congress candidate from Indri Rakesh Kamboj admitted in ICU
- फेफड़ों में संक्रमण के कारण दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। इंद्री विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार राकेश कांबोज आईसीयू में भर्ती हैं। उनका इलाज दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक अभी उनकी हालत ठीक है, जल्द ही वह स्वस्थ होकर लौटेंगे।
नामांकन के अगले दिन ही दिन उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में बुखार होने पर भर्ती करवाया गया था। फेफड़ों में संक्रमण व ऑक्सीजन का स्तर कम होने के कारण उन्हें मेदांता में भर्ती करवाया गया था। वह चार दिनों से आईसीयू में दाखिल हैं। अस्पताल में उनके साथ पूर्व नगर पार्षद परमजीत लाठर व उनके रिश्तेदार डॉ. प्रवीन भी देखरेख के लिए गए हैं।
विज्ञापन




इंद्री से रह चुके विधायक

राकेश कांबोज ने लगातार पांच चुनाव लड़े हैं उनमें से वह एक बार इंद्री हलके के विधायक बने। 1982 में वह यूथ कांग्रेस से जुडे। 1984 में कांग्रेस सेवादल में काम किया। 1987 में कॉलेज में पढ़ते समय ही पिता के साथ चुनाव में कमान संभाली। उन्होंने राजनीति के गुर अपने पिता देशराज कांबोज पूर्व शिक्षा मंत्री से ही सीखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed