फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congress candidate became emotional and said - now the public is with me

Karnal News: भावुक हुए कांग्रेस प्रत्याशी बोले- अब जनता मेरे साथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Congress candidate became emotional and said - now the public is with me

विज्ञापन

करनाल। जिला संयोजक और पूर्व जिलाध्यक्ष के कांग्रेस छोड़ने के बाद मंगलवार की शाम को कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ने प्रेसवार्ता करके कहा कि अब शहर की जनता उनके साथ है। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि अपनों के जाने का उन्हें दुख है। कल तक वे उनके साथ थे, नामांकन भी उन्होंने भरवाया पर अब बीच मझधार में छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि पहले यह फैसला हुआ था कि जिसे भी टिकट मिलेगा, मिलकर चुनाव लड़ेंगे। यदि दोनों नेताओं के मन में इतना मलाल होने की जानकारी उन्हें होती तो वे उन्हें ही टिकट दिलाने की मांग करते।


चुनाव कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान मनोज वधवा के साथ पूर्व मंत्री जयप्रकाश गुप्ता, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, पूर्व विधायक असंध शमशेर गोगी, इंद्री के पूर्व विधायक राकेश कांबोज, लोस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा, पराग गाबा सहित अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मेयर पर भी कई आरोप जड़े। साथ ही करनाल के विकास का भी वादा किया। उन्होंने शेर सुनाते हुए कहा कि कुछ तो मजबूरियां रहीं होंगी, यूं ही कोई बेवफा नहीं होता। जी तो सच बोलने को चाहता है पर करूं क्या, वो अपने थे इसलिए हौसला नहीं कर पा रहा हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed