फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congratulations, congratulations, Krishna Kanhai is born...

Karnal News: बधाई हो बधाई, जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Congratulations, congratulations, Krishna Kanhai is born...
जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा, मध्यरात्रि को हुआ जन्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। रात को जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर गई तो आसमान में आतिशी नजारे बिखर उठे। मंदिरों और घरों में केक कटे और बधाई हो बधाई, जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई..., हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की... आदि जयघोष के साथ लड्डू गोपाल जी को पंचामृत स्नान करवा भोग लगाया गया और एक दूसरे को कान्हा के जन्मोत्सव पर बधाई दी गई।
सोमवार सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में कान्हा जी को झूला झूलाने के लिए पहुंच गए थे। मंदिरों के सामने दुकानदारों ने खिलौने और खाने-पीने की दुकानें सजाई थी। कुंजपुरा रोड के श्री सनातन धर्म मंदिर में शाम के समय झांकियों को आनंद लेने के लिए शहरवासी बच्चों सहित उमड़ पड़े। यहां उन्होंने झांकियों का आनंद लिया। श्री सनातन धर्म सभा के चेयरमैन कर्मचंद खुराना, उपप्रधान नीरज मिगलानी ने बताया कि सोमवार शाम को श्रीकृष्ण जी की लीलाओं की झांकियों की प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री के ओएसडी संजय बठला ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कंस की झांकी, श्रीकृष्ण बाल लीलाओं की झांकी आदि आकर्षण का केंद्र रही। सेक्टर-13 के श्री गीता मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। सोमवार सुबह अनिल गर्ग और उनके परिवार के सदस्यों ने ध्वजारोहण किया। शाम के समय श्रद्धालुओं ने कान्हा जी को झूला झुलाया और मंदिर परिसर में गायक बिन्नी भईया और संगीता के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने ठाकुर जी के भजन पेश किए। इसमें राधा नाम की लगाई फुलवारी कि पत्ता पत्ता श्याम बोलदा आदि भजन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गीता मंदिर के प्रधान कैलाश चंद गुप्ता ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में राधाकृष्ण की प्रतिमा को सुंदर वस्त्रों और फूलों से सुसज्जति किया गया था। श्रीकृष्ण प्रकोटोत्सव पर रात्रि 12 बजे चांदी के लड्डू गोपाल का पंचामृत से स्नान करवा भोग लगा कर केक काट एक दूसरे को बधाई दी गई और। ठाकुर जी का अभिषेक कैलाश चंद गुप्ता, गुरदयाल बंसल, राजकुमार गोयल और मनीष बंसल ने किया।


इसके अलावा सदर बाजार के रघुनाथ मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सुंदर झांकियां सजाई गई थी। श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर के प्रधान रविंद्र अग्रवाल ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी को झूला झूलाया। शाम के समय पंडित षष्टी वल्लभ ने विशेष पूजा करवा भजन संध्या का शुभारंभ करवाया। भजन संध्या में आशीष सागर स्नेही बंधुओं ने मुझे रास आ गया है, तेरे दर पे सर झुकाना, तुझे मिल गया पुजारी, मुझे मिल गया ठिकाना आदि भजन प्रस्तुत कर ठाकुर जी की महिमा का गुणगान किया। मध्य रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर लड्डू गोपाल जी का पंचामृत स्नान करवा भोग लगवा सभी को बधाई दी गई। इसके अलावा प्रेम नगर के शिव मंदिर, शिव कालोनी के शिव मंदिर, प्रेम नगर के श्री हनुमान मंदिर, माडल टाऊन के मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed