फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Confectioner beaten up for breaking car window

Karnal News: कार की खिड़की का शीशा टूटने पर हलवाई को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Confectioner beaten up for breaking car window
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नशे में कार की खिड़की का शीशा टूटने पर दो भाइयों ने गंगानगर कॉलोनी निवासी राहुल कांबोज को डंडों से बुरी तरह पीट घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे इस हद तक पीटा कि उसकी टांग में फ्रैक्चर आ गया। राहुल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों पर केस दर्ज कर लिया है।


गंगा नगर कॉलोनी निवासी राहुल कांबोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हलवाई का काम करता है। रोज की तरह 30 जनवरी की शाम को वह हलवाई का काम खत्म करके घर आ रहा था। रास्ते में उसने शराब का सेवन किया था। जब वह घर पहुंचा तो उनके घर के सामने कॉलोनी के ही ललित प्रसाद की कार खड़ी हुई थी। नशे में उससे कार की पिछली खिड़की का शीशा टूट गया। इसके बाद वह घर के अंदर चला गया। कार का शीशा टूटने का पता चलने पर आरोपी ललित प्रसाद व उसका भाई संजू उनके घर आए। उनके हाथों में डंडे थे। आते ही आरोपियों ने उससे गाली गलौज कर मारपीट करनी शुरू कर दी। उसने आरोपियों से कहा कि उससे गलती हुई है। वह उनकी कार का शीशा लगवा देगा लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी और उसे डंडों से जमकर पीटा। आरोपियों ने उसकी दाहिनी टांग पर डंडों से कई वार किए। जिससे वह घायल हो गया। उसकी टांग की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया। उसने शोर मचाया तो उसकी मां सुशीला ने मौके पर आकर उसे छुड़ाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। उसकी मां ने आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया। डॉक्टर ने जांच कर उसकी टांग की हड्डी में फ्रेक्चर बताया। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल प्रदीप सिंह का कहना है कि आरोपी दोनों भाइयों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed