फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Comprehensive law of Charaiveti nature: Anupama Bharti

चरैवेति प्रकृति का व्यापक नियम : अनुपमा भारती

Mon, 03 Nov 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 03 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Comprehensive law of Charaiveti nature: Anupama Bharti

विज्ञापन
करनाल। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से शिव चित्रगुप्त मंदिर सदर बाजार में आयोजित सत्संग में साध्वी अनुपमा भारती ने कहा कि चरैवेति नियम प्रकृति का बहुत ही व्यापक नियम हैं। चाहे वो सागर की तलाश में पहाड़ों से निकली एक उफनती नदी के लिए हो, या सूरज की परिक्रमा करती हुई पृथ्वी के लिए हो, या फिर धीरे चलने वाले कछुए और अति आत्मविश्वास से भरे खरगोश की कहानी हो। भगवत कृपा का हैंडल हमें गतिमान स्थिति में भ्रमित होने से बचाता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर साइकिल की गति काफी कम हो जाए या वह रुक जाए तो साइकिल गिर जाती है। साइकिल के ना गिरने के लिए उसका गतिमान रहना बहुत जरूरी है, इसलिए हमें भी अपने जीवन में ध्रुव की तरह प्रहलाद की तरह मीरा की तरह आगे बढ़ते रहना है,गतिमान रहना है।

सवा लाख से एक लड़ाऊ तबै गोविंद सिंह नाम कहाऊ...
निसिंग। गुरु गोविंद सिंह ने मुगल अत्याचार के विरुद्ध बलिदान दिया। उन्होंने अन्याय से लड़ने के लिए एक साधारण मनुष्य को खालसा बना एक ऐसी शक्ति बनाया, जिसका संकल्प धर्म की रक्षा और निर्बलों की सहायता करना था। यह जोड़ा साहिब हमें उनकी उस महान प्रतिज्ञा को याद दिलाता है कि सवा लाख से एक लड़ाऊ तबै गोविंद सिंह नाम कहाऊ। ये बात रविवार को भाजपा नेता अमरजीत लाडी ने कही। वह रविवार को निसिंग के वार्ड नंबर दो में सिख समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। लाडी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने अपने चारों पुत्रों का बलिदान दिया जिससे देश के अन्य पुत्र-पुत्रियां सुरक्षित रह सकें। पैक्स चेयरमैन जसविंद्र सिंह, महेंद्र सिंह बदोरता, लखविंद्र सिंह, साहब सिंह, मुख्त्यार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed