{"_id":"68586a5c431e8028dc0481ed","slug":"complete-the-work-soon-or-get-it-replaced-karnal-news-c-18-knl1008-675452-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: काम जल्द पूरा करो या बदली करवा लो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: काम जल्द पूरा करो या बदली करवा लो...
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नेहरू पैलेस स्थित भाटिया टी स्टाॅल पर रविवार की सुबह शहर विधायक जगमोहन आनंद ने चाय पर चर्चा की।
राम नाम के जाप के बाद शिकायतें सुनने का सिलसिला शुरू हुआ तो उचाना गांव में नहर के पास बन रहे रास्ते के निर्माण को पूरा नहीं किए जाने की शिकायत की गई। इस पर विधायक ने एसडीओ को फोन कर नाराजगी जताते हुए कहा कि रास्तों के कार्य को जल्द पूरा करो अन्यथा यहां से अपनी बदली करवा लो।
रविवार को विधायक जगमोहन आनंद अपने 17वें चाय पर चर्चा कार्यक्रम में पहुंचे। यहां पहले ही लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश देकर कई मुद्दों का निपटारा किया। विधायक जगमोहन आनंद ने बताया कि कुछ लोगों ने शहर में स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग रखी है, जो वाजिब है। कुछ अति व्यस्त सड़कों पर स्पीड ब्रेकर नहीं है, जहां लोग तेज गति से वाहन चलाते हैं। ऐसे स्थानों को जल्द चिन्हित करके, वहां स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएंगे। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर विधायक ने कहा कि निगम सही दिशा में काम कर रहा है।
कुछ दुकानदार दुकानों के बाहर सामान रखकर रास्ता अवरुद्ध करते हैं, जिसे नियंत्रित करना जरूरी है। संडे मार्केट और रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर नगर निगम आयुक्त से चर्चा की जाएगी और रेहड़ी वालों के लिए अलग स्थान का प्रबंध किया जाएगा।