फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Complaints regarding NDC, pension and possession were received in the resolution camp

Karnal News: समाधान शिविर में एनडीसी, पेंशन व कब्जे की आई शिकायतें

Fri, 12 Dec 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 12 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Complaints regarding NDC, pension and possession were received in the resolution camp
नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, बिजली बिल, बीपीएल राशन कार्ड, एनडीसी तथा पेंशन से संबंधित शिकायतें आईं। इस दौरान एसडीएम शिव जीत भारती ने लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में गांव बड़ी रसौर के पवन कुमार के परिवार पहचान पत्र में किसी अन्य व्यक्ति का बिजली का बिल चढ़ा दिया गया । जिसके कारण उनका बीपीएल राशन कार्ड कट गया। गांव बरोली निवासी सुरजीत सिंह ने घर के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज की बिजली की तार, गांव लौटों निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि उनके प्लॉट की एनडीसी नगरपालिका से जारी की जाए।
विज्ञापन

गांव कराल माजरी निवासी रूकमणी देवी ने बिजली बिल माफ किया जाए। नरेंद्र सिंह ने गांव पंजोड़ी में अपनी प्रोपर्टी आईडी अपने नाम करवाने की मांग रखी। गांव बाल्टी निवासी नरेश कुमार बैंक से लोन लिया था और लोन चुका दिया है उन्हें इसकी क्लियरेंस दिलवाई जाए। इसके अलावा गांव डेरा निवसी जगिंद्रो ने परिवार पहचान पत्र में उनकी जाति गलत आ रही है इसे ठीक करवाया जाए गांव बधौली निवासी राजबीर और गांव काठेमाजरा निवासी रामसिंह ने बीपीएल राशन कार्ड कटने को लेकर अपनी समस्या रखी। गांव कंजाला निवासी उर्मिला ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पैंशन का लाभ दिलवाया जाए। गांव शाहपुर नुर्द निवासी आरती, गांव बीबीपुर निवासी परमजीत कौर, बडा गांव निवासी सुमन रानी, गांव हडबौन निवासी आशु देवी, नगावां निवासी हरपाल सिंह, गांव डेरा निवासी महिला गुरप्रीत ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने तथा गांव महुआखेड़ी के सुखदेव ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने की शिकायत दी। वार्ड 13 निवासी रादेश ने नगरपालिका नारायणगढ़ से एनडीसी जारी करवाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed