फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Complaint given to DC for not paying wages after getting the work done

Karnal News: काम करवाकर मजदूरी न देने पर डीसी को दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Complaint given to DC for not paying wages after getting the work done
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। भवन निर्माण ठेकेदार ने एक व्यक्ति पर काम करवाकर मजदूरी न देने की शिकायत डीसी को दी है। वहीं पीड़ित ने व्यक्ति पर काम का मेहनताना मांगने पर गाली गलौज करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। डीसी को दी शिकायत में पीड़ित ने आरोपी से उसका व उसके मजदूरों का मेहनताना दिलवाने व कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। गोल्डन पुरी बैंक कॉलोनी निवासी मेवाराम ने शिकायत में बताया कि वह बिल्डिंग निर्माण का लेबर रेट से ठेके पर काम करता है। उसने गाबा अस्पताल के सामने स्थित संजय विहार कॉलोनी में व्यक्ति के घर रिनोवेशन का काम किया था। इस दौरान 160 रुपये वर्ग फीट का दाम तय हुआ था और कुल क्षेत्र 2854 वर्गफीट था। जिसकी कुल मजदूरी 456640 रुपये बनती थी। इसके बाद आरोपी के कहने पर मकान की बाउंड्री वॉल तोड़कर नई दीवार बनाई थी। जिसकी कुल मजदूरी 18970 रुपये बनती है। दोनों कार्याें में उसकी कुल मजदूरी 475610 रुपये बनती है। आरोपी ने उसे कुल 280000 रुपये का भुगतान किया। जबकि 195610 रुपये अकारण ही रोक लिए। जब उसने इस बारे आरोपी मकान मालिक से बात की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बल्कि रुपये मांगने पर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मेवाराम ने शिकायत देकर उसकी मजदूरी दिलवाने व आरोपी पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed