फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Complaint about dirt on the app, solution will be done in three hours

एप पर करें गंदगी की शिकायत, तीन घंटे में होगा समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Complaint about dirt on the app, solution will be done in three hours
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में बुरी तरह से पिछड़ने के बाद नगर निगम अब हालात सुधारने के प्रयास कर रहा है। ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में प्रदर्शन अच्छा रहे। इसके लिए सबसे पहले जनता की स्वच्छता संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए योजना बनाई गई है। इसके तहत नागरिक स्वच्छ हरियाणा मोबाइल एप शुरू किया गया है। जिस पर गंदगी संबंधित छह तरह की शिकायत लोग दर्ज करा सकते हैं। नगर निगम का दावा है कि शिकायत के तीन घंटे के अंदर ही समस्या का समाधान होगा।
इसके लिए निगम ने रैपिड टास्क फोर्स का गठन किया है। इस बार के सर्वेक्षण में 7500 अंक का इम्तिहान होगा। जिसमें ज्यादा फोकस कचरे के शत प्रतिशत निस्तारण और सिटीजन एंगेजमेंट (सहभागिता) पर रहेगा। निगम की इस मोबाइल एप को एंड्रायड मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन

छह समस्याओं के समाधान के हैं 400 अंक
एप पर समस्या की फोटो अपलोड करनी होगी। नागरिक सड़क या गली-मोहल्ले में बिखरे कूड़े, सफाई न होने, नाले की गंदगी, पब्लिक टॉयलेट की सफाई, स्ट्रीट लाइट खराब, डस्टबिन की गंदगी और मृत पशुओं को उठाने जैसी समस्या की शिकायत एप पर की जा सकती है। इसके तुरंत निपटान पर ही स्वच्छ सर्वेक्षण में 400 अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आधार पर मिलेंगे अंक
स्वच्छ सर्वेक्षण में सिटीजन एंगेजमेंट के तहत विभिन्न श्रेणी में होटल, ढाबे, स्कूल-कॉलेज, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मार्केट एसोसिएशन और सरकारी दफ्तरों में साफ-सफाई को लेकर प्रतियोगिता करवाई जाएगी। होटल, ढाबे व शिक्षण संस्थाओं में रोजाना निकलने वाले गीले कचरे को कंपोस्ट में परिवर्तित किया जाएगा। इन सबकी स्वच्छता रैंकिंग निर्धारित की जाएगी। नगर निगम की टीम सभी जगहों पर जाएगी और इन कामों का गहनता से निरीक्षण करेगी।

अलग-अलग पैरामीटर्स पर आधारित संस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा, जिनमें भवन की कंडीशन, शौचालयों की साफ-सफाई, गीले व सूखे कचरे का प्रबंधन, कंपोस्ट पिट, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध और जीरो वेस्ट कार्यक्रम शामिल रहेंगे। जो भी संस्था सिटीजन एंगेजमेंट प्रतियोगिता में श्रेष्ठ रहेगी, उनके मालिक या प्रतिनिधि को नगर निगम सम्मानित करेगा।
- डॉ. मनोज कुमार, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed