फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Complained about driving a fast car, then drove the car on the neighbors, two killed, four injured

तेज कार चलाने की शिकायत की तो पड़ोसियों पर चढ़ा दी कार, दो की मौत, चार जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Complained about driving a fast car, then drove the car on the neighbors, two killed, four injured
69: नीलोखेड़ी कार हादसें में हुई दो लोगों की मौत के मामले में मुख्य आरोपी अमन चौधरी का उसके फेसबुक स?
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नीलोखेड़ी (करनाल)। तेज रफ्तार कार चलाने की शिकायत करने आए पड़ोसियों पर आरोपी युवक ने कार चढ़ा दी। इसमें एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य जख्मी हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक कार समेत फरार हो गया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
नीलोखेड़ी क्षेत्र की हैफेड कॉलोनी निवासी राजू ने बताया कि उनके पड़ोस में आरोपी अमन-23 का घर है, जो अक्सर तेज गति से अपनी एंडेवर कार में सवार होकर घर के सामने से गुजरता है। इस बारे में उसे पहले कई बार समझाया गया, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार आठ अक्तूबर को उनके घर में शादी थी, जिसके बाद नौ अक्तूबर को परिजन घर के बाहर खड़े थे। तभी आरोपी अमन कार में सवार होकर पहुंचा और हाथ में तलवार लेकर बोला कि यह क्या ड्रामा चल रहा है। साथ ही जातिसूचक शब्द कहते हुए गाली गलौज की। इस घटना के बाद 10 अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे पीड़ित परिजनों ने आसपास के कुछ लोगों को बुलाया और घटना के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद आरोपी अमन के पिता बलविंद्र को मौके पर बुलाया गया। पिता के आने पर लोगों ने बेटे की शिकायत की। साथ ही कहा कि अमन अक्सर तेज गति से गाड़ी चलाकर घर के सामने से निकलता है, जिससे हादसे का डर बना रहता है। आरोप है कि पिता ने भी बेटे की शिकायतों को न सिर्फ अनसुना कर दिया, बल्कि कहा कि बेटा तो ऐसे ही गाड़ी चलाएगा, जो होता है कर लो। तभी अचानक आरोपी अमन वहां कार लेकर आ पहुंचा और उसने गाड़ी को बैक कर शिकायतकर्ताओं पर चढ़ा दी। घटना में परिवार की चार महिलाओं सहित 6 लोग जख्मी हो गए। परिजन घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां राजरानी-42 को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उपचार के दौरान राजरानी के जेठ सुभाष-55 की भी मौत हो गई। जबकि जेठानी बेबी, देवरानी शीला, भतीजा रजनीश और भतीजे की बहू रणजीत कौर का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर एसपी गंगा राम पूनिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसके पिता के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास व एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
परिजनों की शिकायत पर पिता पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपी फरार हैं। पांच टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए रवाना की गईं हैं। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल

नीलोखड़ी (करनाल) : कार चालक की टक्कर से जान गंवाने वाले सुभाष

नीलोखड़ी (करनाल) : कार चालक की टक्कर से जान गंवाने वाले सुभाष- फोटो : Karnal

नीलोखड़ी (करनाल) : कार चालक की टक्कर से जान गंवाने वाली राजरानी

नीलोखड़ी (करनाल) : कार चालक की टक्कर से जान गंवाने वाली राजरानी- फोटो : Karnal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed