फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Commotion in the office, officer got investigation done

Karnal News: कार्यालय में खलबली, अधिकारी ने कराई जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Commotion in the office, officer got investigation done
- महिला को मृत दिखा अंतिम संस्कार सहायता राशि हड़पने के आरोपी को नहीं पकड़ा सकी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पूंडरक गांव की जिंदा महिला को मृत घोषित कर सरकार की अंतिम संस्कार सहायता योजना के 2.15 लाख रुपये हड़पने के मामले में जिला श्रम कार्यालय में वीरवार को खलबली मच गई। विभाग की जिला अधिकारी ने इस मामले को लेकर अपने स्तर पर जांच कराई है ताकि पता लगाया जा सके कि यह गड़बड़ी किस स्तर पर हुई है।
दूसरी ओर सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस मामले में जानकारी जुटा रही है कि इस धोखाधड़ी में और कितने व्यक्ति शामिल हैं। पूंडरक की रहने वाली विधवा महिला भारती ने 15 साल पहले श्रम विभाग में पंजीकरण कराया था। वह अपने दो बेटों के साथ गांव में ही रह रहकर मजदूरी करती है।
विज्ञापन

चार दिसंबर 2024 को उसके बड़े बेटे अजय के मोबाइल पर मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि हरियाणा भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजना के तहत 215000 रुपये आपके आधार लिंक खाते में जमा कर दिए हैं। जब उन्होंने बैंक खाता देखा तो उसमें रुपये नहीं थे। इसके बाद उन्होंने पड़ताल की तो पता चला कि गुरमीत नाम के व्यक्ति ने फर्जी कागजात के सहारे भारती को मृत घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका पंजीकरण खाते का स्थायी पता बदलकर 946 इंदिरा कॉलोनी, जगाधरी, यमुनानगर कर दिया गया है। उसी व्यक्ति ने वह सहायता राशि हड़पी है और उसके फर्जी दस्तावेज लगाकर धोखाधड़ी की है। पीडिता ने यह भी बताया कि उसने गांव की एक महिला को लेबर पंजीकरण और फैमिली आईडी से जुड़े दस्तावेज दिए थे। इसके बाद उस महिला ने गांव के एक व्यक्ति को वह दस्तावेज दिए और फिर जींद के रहने वाले आरोपी ने ही उनके दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर यह धोखाधड़ी की है।



जिन मजदूरों का पंजीकरण हुआ है। उनका पोर्टल बना हुआ है। उनके पास ही यूजर आईडी व पासवर्ड होता है। लाभार्थी ऑनलाइन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करते हैं। मजदूर के पोर्टल से ही आवेदन होता है।
- रजनी पसरीजा, असिस्टेंट वेलफेयर ऑफिसर




आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। इस मामले में और कितने लोग शामिल हैं। यह भी जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- विष्णु मित्र, सदर थाना प्रभारी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed