फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Committee will investigate the death of two women

Karnal News: दो महिलाओं की मौत की जांच करेगी कमेटी

Wed, 20 Sep 2023 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 20 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Committee will investigate the death of two women
पिछले दिनों सिविल अस्पताल जगाधरी में दो महिलाओं की मौत के मामले में जांच कमेटी गठित की गई है। सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह की ओर से गठित कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। कमेटी ने मंगलवार को कई घंटे तक सिविल सर्जन कार्यालय में जांच की। जांच में मृतक महिलाओं के परिजनों को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन

सफीलपुर गांव की ममतेश 30 सप्ताह की गर्भवती थी। अचानक तबीयत खराब होने पर उसे सिविल अस्पताल जगाधरी में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टर ने 24 अगस्त को उसे पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर कर दिया। उसी दिन ही ममतेश की पीजीआई में मौत हो गई थी। पीजीआई से महिला की मौत की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

वहीं आंबवाला गांव की गर्भवती सीमा को 10 सितंबर को सिविल अस्पताल जगाधरी लाया गया था। उसी दिन डिलीवरी के बाद सीमा की तबीयत खराब हो गई। अस्पताल से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे गाबा अस्पताल लेकर गए। वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे कैपिटल अस्पताल जगाधरी में लेकर गए। वहां महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिविल सर्जन की तरफ से गठिथ कमेटी में एनएचएम के डिप्टी सिविल सर्जन, सिविल अस्पताल जगाधरी की एमएस, एनीस्थिसिया स्पेशलिस्ट डॉ. अनूप गोयल, सिविल अस्पताल जगाधरी की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गीतांजली, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, मुकंद लाल जिला सिविल अस्पताल यमुनानगर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिमांकु, मैट्रन और सीएचसी बिलासपुर की एसएमओ डॉ. शमा परवीन के अलावा पीएचसी हैबतपुर व मुगलवाली के एमओ, मृतक महिलाओं के परिजनों को शामिल किया गया है।



सिविल अस्पताल जगाधरी में दो गर्भवती महिलाओं की हालत खराब होने के बाद उनकी पीजीआई चंडीगढ़ व शहर के कैपिटल अस्पताल में मौत हो गई थी। इसकी जांच के लिए उक्त डॉक्टरों व स्टाफ की कमेटी बनाई गई है। जांच रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। - डॉ. मंजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed