फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Committee on MSP, demand for cancellation of cases and compensation

एमएसपी पर कमेटी, मुकदमे रद्द करने और मुआवजे की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Committee on MSP, demand for cancellation of cases and compensation
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान अपनी मांगों के समर्थन में सड़कों पर उतरे। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन खत्म हुए कई माह बीत गए हैं लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी मांगें पूरी नहीं कीं। लघु सचिवालय में पहुंचकर किसानों ने राष्ट्रपति के नाम सीटीएम मयंक भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकार से एमएसपी पर कमेटी, मुकदमे रद्द करने और मुआवजे की मांग रखी।
सोमवार को हुए प्रदर्शन में संयुक्त किसान मोर्चा के सभी घटकों ने भाग लिया। जिसमें भारतीय किसान यूनियन, अन्नदाता किसान यूनियन, अखिल भारतीय किसान सभा सहित कई किसान संगठनों के नेता शामिल रहे। किसान सुबह जाट धर्मशाला में एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में लघु सचिवालय पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन

नेताओं ने आरोप लगाते कहा कि सरकार अपने वादे से मुकरती नजर आ रही है, क्योंकि दिल्ली में आंदोलन स्थगित हुए कई माह का समय गुजर चुका है। अब तक सरकार टस से मस नहीं हुई। केंद्र सरकार ने लिखित में एमएसपी पर खरीद गांरटी का कानून बनाने के लिए एक कमेटी का गठन करने का वादा किया था जो आज तक गठित नहीं की गई। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के मुद्दों के प्रति गंभीर नहीं है। किसान आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर प्रेमचंद, गुरमुख सिंह, जगदीप औलख, शाम सिंह मान, समे सिंह, सुरत सिंह साही, नेकी राम, दिलावर सिंह, धनेत्तर सिंह राणा, नाजिम, सुरेंद्र सागवान, विनोद राणा, नरवेर सिंह रत्तक और महताब सिंह विर्क मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed