फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Commissioner spent angry contractor's car, built sheds, Karnal

ठेकेदार की कार गुजारी से नाराज आयुक्त, शेड बनकर तैयार

Thu, 16 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Thu, 16 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Commissioner spent angry contractor's car, built sheds, Karnal
ठेकेदार की कार गुजारी से नाराज आयुक्त, शेड बनकर तैयार - फोटो : Amar Ujala

 गोवंश के संरक्षण एवं उन्हें एक सुरक्षित पनाह देने के मकसद से फूसगढ़ क्षेत्र में, आयुक्त की निर्माण करने वालों को दी डेडलाइन के बाद अन्तत: गउओं व छोटे नन्दियों के लिए नए शेडों का निर्माण हो गया। शेडों के साथ गउधाम में पीने के पानी की ओवरहेड टंकी व चौकीदार के लिए बड़ा कमरा भी बनाया गया है। नगर निगम की ओर से इन कार्यों पर 65 लाख की राशि खर्च की गई है।

विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त डॉ. आदित्य दहिया के अनुसार, अब यहां करीब 100 और गायों को रखने का बंदोबस्त हो गया है। इसके साथ-साथ नंदीग्राम में नंदियों के लिए शेड के विस्तारीकरण का काम भी तेजी से हो रहा है, जिस पर 15 लाख रुपये की लागत आएगी। इसे देखते हुए निकट भविष्य में सड़कों पर लावारिस घूमते नंदी नजर नहीं आएंगे। गउधाम में आयुक्त ने शेड के नीचे की निर्माणाधीन बाउंड्री में प्रयुक्त सामग्री व गुणवत्ता की जांच की। एक साइड की दीवार में चिनाई की गई ईंटों में सीमेंट का मसाला न लगा देखकर आयुक्त ठेकेदार की कारगुजारी से नाराज हुए। उन्होंने कहा कि इसको दोबारा सीमेंट से लगाएं। उन्होने ठोक बजाकर ईंटों की मजबूती भी देखी।
विज्ञापन


इसके बाद, उन्होंने निगम के मदनपुर से दाहा जागीर को जाने वाली सड़क पर किए जा रहे कार्य की प्रगति को देखा। करीब 2 किलोमीटर लंबी सड़क पर स्टोन मैटलिंग की गई थी। इससे पहले, सड़क का लेवल नीचा होने से ग्रामीणों को एक नाले से निकलने वाले गंदे पानी के सड़क पर बह जाने तथा बरसाती पानी की निकासी से जूझना पड़ता था। सड़क के साथ 49 लाख रुपये की लागत से गंदे पानी की निकासी के लिए भी नया नाला बना दिया गया है। आयुक्त ने नाले के मेन होल के ढक्कन को उठवाकर उसके नीचे की पाइप लाइन का लेवल तथा निर्माण की गुणवत्ता की भी जांच की। सड़क के कार्य पर करीब 50 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पश्चात, निगम आयुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने नई सब्जी मंडी-बजीदा रोड पर स्थित मंगल कॉलोनी में स्ट्रोम वाटर की निकासी के लिए 40 लाख रुपये की लागत से बनाए गए नाले का निरीक्षण किया। इसी कॉलोनी में आयुक्त ने इंटरलॉकिंग से बनाई जा रही गलियों का भी निरीक्षण किया। आयुक्त के दौरे में निगम के अधीक्षण अभियंता डी.आर भास्कर, एमई ेमोनिका शर्मा तथा जेई प्रदीप कुमार व राम चंद्र भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed