फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Commission agents, angered by delays in paddy procurement, staged a protest by sitting on the floor.

Karnal News: धान उठान में देरी पर भड़के आढ़ती, फर्श पर बैठकर जताया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Commission agents, angered by delays in paddy procurement, staged a protest by sitting on the floor.
तरावड़ी मार्केट कमेटी कार्यालय मे उठान ना होने के कारण  रोष प्रदर्शन करते आढ़ती। संवाद
तरावड़ी। अनाज मंडी में धान का उठान नहीं होने से नाराज आढ़तियों ने मंगलवार को मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। आढ़ती कार्यालय में फर्श पर बैठ गए और ट्रांसपोर्ट ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन सौंपकर ठेका रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

आढ़तियों का कहना था कि ट्रांसपोर्ट ठेकेदार धान का उठान समय पर नहीं करवा रहा। शिकायत करने पर वह उनके साथ बदतमीजी से पेश आता है। मंडी में धान की बोरियों का ढेर लगातार बढ़ने से आढ़तियों को जगह की कमी और कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि उठान में देरी से मंडी की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा। विरोध के दौरान मंडी के पूर्व प्रधान शीशपाल गुप्ता, भगवानदास, आशीष जैन, मुकेश गुप्ता, शुभम बंसल, सौरभ गर्ग, नीटू सिंगला, मोनू जैन और प्यारा लाल काठपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




सचिव ने ठेकेदारों को बुलाकर दिए निर्देश मामले को गंभीरता से लेते हुए मार्केट कमेटी सचिव ने संबंधित ठेकेदारों को बुलाकर जल्द से जल्द धान का उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में उठान नहीं हुआ तो ठेका रद्द करने की कार्रवाई की जा सकती है। अब आढ़तियों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई और मंडी से धान का उठान तेज होने पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed